Bihar Crime: पुलिस पिकेट से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर मर्डर, 10 लाख की फिरौती नहीं देने पर पशुपालक को गोली से भूना

Bihar Crime: खगड़िया में अपराधियों के हौसले अब आसमान छूने लगे हैं! जिले में अपराध की लहर रुकने का नाम नहीं ले रही, और अबकी बार फिरौती नहीं देने पर एक निर्दोष पशुपालक को मौत की नींद सुला दिया गया।

Khagaria Murder
पुलिस पिकेट से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर मर्डर- फोटो : reporter

Bihar Crime: खगड़िया में अपराधियों के हौसले अब आसमान छूने लगे हैं! जिले में अपराध की लहर रुकने का नाम नहीं ले रही, और अबकी बार फिरौती नहीं देने पर एक निर्दोष पशुपालक को मौत की नींद सुला दिया गया।

अलौली प्रखंड के पीपरपंती गांव में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब पशुपालन कर अपने परिवार का पेट पालने वाला 33 वर्षीय तिरबल यादव को अपराधियों ने सरेआम गोली मार दी।

घटना की दिल दहलाने वाली बात यह है कि जहां हत्या हुई, वह पुलिस पिकेट से महज 50 मीटर की दूरी पर है, यानी अपराधियों को अब कानून और सुरक्षा व्यवस्था का कोई डर नहीं रह गया है।

मृतक तिरबल यादव, अलौली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या 4 निवासी महेश्वर यादव का पुत्र था। वह कलवारा बहियार में अपने बासा पर पशुओं की देखभाल करते हुए अपना जीवन यापन करता था।

परिजनों ने बताया कि कुख्यात अपराधी मनोज सदा ने तिरबल से लंबे समय से 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग कर रखी थी। जब तिरबल ने यह रकम देने से इनकार कर दिया, तो पहले उसका अपहरण किया गया और फिर नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और खून से लथपथ तिरबल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बेगूसराय रेफर किया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप साफ है — यह हत्या एक सुनियोजित साजिश है और इसके पीछे सीधे-सीधे नक्सली तत्वों का हाथ है।अब सवाल उठता है कि जब पुलिस पिकेट घटना स्थल के इतने नजदीक था, तो अपराधी इतने बेखौफ होकर कैसे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए? क्या प्रशासन सिर्फ कागजों पर चल रहा है? क्या खगड़िया के आम नागरिकों की सुरक्षा भगवान भरोसे है?

रिपोर्ट- अमित कुमार