पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करते महिला समेत 4 गिरफ्तार
Patna : वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना और नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत मनेर और नौबतपुर थाना पुलिस ने 24 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल 1 महिला समेत 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
मनेर थाना क्षेत्र से गांजा और चिलम के साथ 2 गिरफ्तार
मनेर पुलिस ने ग्राम महिनावाँ में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की बिक्री कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 280 ग्राम गांजा, 18 पीस गोगो, मिट्टी की चिलम, 2 मोबाइल फोन और 653 रुपये नकद बरामद किए गए।
- गिरफ्तार अभियुक्त:
- उमेश कुमार और पंकज कुमार (दोनों निवासी: महिनावाँ, मनेर, पटना)।
नौबतपुर थाना क्षेत्र से स्मैक व गांजा के साथ महिला समेत 2 धराए
नौबतपुर पुलिस ने नौबतपुर बाजार और ग्राम तरेत पाली नहर मोड़ पर छापेमारी कर स्मैक व गांजे की बिक्री में लिप्त एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया। इनके पास से 49 पुड़िया स्मैक (वजन लगभग 24 ग्राम) और 96 पुड़िया गांजा (वजन लगभग 500 ग्राम) बरामद हुआ।
- गिरफ्तार अभियुक्त:
- यश सिंह (निवासी: धनखी, करशाहों, वैशाली) एवं 1 महिला।
छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में नौबतपुर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० मंजीत कुमार, पु०अ०नि० रंजीत कुमार तथा मनेर थाना से पु०अ०नि० अफसर अली, पु०अ०नि० रितेश कुमार रंजन, पु०अ०नि० सुनिता कुमारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
रंजीत की रिपोर्ट