Bihar Crime: नशे के नेटवर्क पर पुलिस की चोट, लाखो के अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

Bihar Crime:मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.6 किलो चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime: नशे के नेटवर्क पर पुलिस की चोट, लाखो के अफीम के
नशे के नेटवर्क पर पुलिस की चोट- फोटो : reporter

Bihar Crime:मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.6 किलो चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर डीएसपी-2 जितेश पांडेय के नेतृत्व में पीपरा कोठी पर्यवेक्षी पुलिस पदाधिकारी और भोपतपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक के माध्यम से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने भोपतपुर थाना क्षेत्र के जगती रोड पर घेराबंदी कर तस्करों को दबोच लिया। गिरफ्तार तस्करों के पास से 1.6 किलो चरस बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुरकौलिया निवासी जावेद आलम, नंदन कुमार और राजा बाजार निवासी राजा कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब्त मोबाइल की जांच कर तस्करी नेटवर्क के पूरे गिरोह का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है कि इस गिरोह के तार बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। इस कार्रवाई में पर्यवेक्षी पदाधिकारी सुरेश यादव और भोपतपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार की टीम भी शामिल रही।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार