भाग रही लग्जरी कार को पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, 83 पैकेटों में मिला मौत का सामान, पुलिस खंगाल रही तस्करों का नेटवर्क

Bihar Crime:सम्राट की पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।...

Motihari Police Bust 80 Lakh Ganja Haul Smuggler Arrested In
हाईवे टू हेल पर पुलिस का पहरा- फोटो : reporter

Bihar Crime:सम्राट की पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।मोतिहारी में नेपाल से दिल्ली तक फैले इस नार्को-सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने लाखों के गांजे के साथ एक तस्कर को दबोचने में सफलता पाई है।

गिरफ्तार तस्कर सौरभ कुमार, जो पताही के बोकने गांव का रहने वाला है, लग्जरी कार के जरिए करीब 80 लाख रुपये मूल्य का गांजा नेपाल से दिल्ली ले जाने की फिराक में था। पुलिस की भाषा में कहें तो यह एक इंटर-स्टेट ड्रग रैकेट  का हिस्सा है, जो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का फायदा उठाकर तस्करी कर रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर सदर उत्पाद विभाग और मुफस्सिल थाना की संयुक्त टीम ने बनकट के पास जाल बिछाया था। पुलिस की नाकेबंदी ) और सघन वाहन जांच  को देखकर तस्कर ने कार भगाकर भागने की कोशिश की, लेकिन 'अलर्ट मोड' पर बैठी पुलिस ने उसे फिल्मी अंदाज में खदेड़कर पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर 83 पैकेटों में बंद भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अब पुलिस तस्कर के मोबाइल की सीडीआर  और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस 'नेपाल-दिल्ली' रूट के पीछे असली किंगपिन कौन है। पुलिस इस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज तलाश रही है ताकि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार