Bihar Crime:गंगा में खौफनाक मर्डर मिस्ट्री, बोरे में बंद युवती का शव मिलने से सनसनी
Bihar Crime: गंगा घाट पर गंगा नदी में तैरता हुआ एक बोरा मिलने से सनसनी फैल गई।...
Bihar Crime: गंगा घाट पर गंगा नदी में तैरता हुआ एक बोरा मिलने से सनसनी फैल गई। मुंगेर से इस वक्त एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। हेमजापुर थाना क्षेत्र के निशा टोला स्थित शिवकुंड गंगा घाट पर गंगा नदी में तैरता हुआ एक बोरा मिलने से सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों ने सुबह स्नान के दौरान पानी में एक संदिग्ध बोरा देखा, जो आंशिक रूप से फटा हुआ था। शक होने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरा बाहर निकालकर खोला तो अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया बोरे में 24 से 25 वर्षीय युवती का शव बंद था।
प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव को बोरे में भरकर गंगा में फेंक दिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर FSL टीम को बुलाया, जिसने जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पहचान सुनिश्चित करने के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने आसपास के जिलों और गंगा किनारे बसे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है ताकि युवती की पहचान की जा सके और इस रहस्यमयी हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके।
सबसे बड़ा सवाल अब भी अनसुलझा है आखिर यह युवती कौन थी? किसने इतनी बेरहमी से उसकी हत्या की? और क्यों गंगा को चुना गया सबूत मिटाने के लिए? फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है, लेकिन इस गंगा मर्डर मिस्ट्री ने पूरे क्षेत्र में खौफ और बेचैनी का माहौल पैदा कर दिया है।
रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान