Bihar Crime: पति-पत्नी के विवाद का खौफनाक अंजाम, धारदार हथियार से पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Bihar Crime: पति पत्नी का विवाद लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह विवाद इतना खौफनाक अंजाम ले लेगा कि स्थानीय लोगों की रूह कांप जाएगी।

Muzaffarpur Husband Arrested
पति-पत्नी के विवाद का खौफनाक अंजाम- फोटो : reporter

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में देर रात एक आपसी विवाद ने भयावह रूप ले लिया। अमरख वार्ड नंबर 6 के निवासी कपिलेश्वर महतो और उनकी पत्नी सुरजी देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह विवाद इतना खौफनाक अंजाम ले लेगा कि स्थानीय लोगों की रूह कांप जाएगी। विवाद के दौरान कपिलेश्वर ने अपनी पत्नी सुरजी देवी को धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी।

सुबह होते ही घटना की जानकारी स्थानीय लोगों तक पहुंची और इलाके में हड़कंप मच गया। खून और दर्द से भरे इस दृश्य ने सभी को स्तब्ध कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मनियारी थाना की पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मौके से आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कपिलेश्वर महतो और सुरजी देवी के बीच आपसी विवाद किसी सामान्य तकरार का हिस्सा नहीं था, बल्कि यह एक गंभीर झगड़े में बदल गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। मृतका की पहचान और पूरे परिवार का हालात देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

इस खौफनाक घटना ने एक बार फिर घरेलू विवादों की भयावहता और उनके संभावित घातक परिणामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मनियारी थाना की पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

रिपोर्टर- मनी भूषण शर्मा