Bihar Crime:मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, होली से पहले लाखों की विदेशी शराब जब्त, पिकअप चालक गिरफ्तार
Bihar Crime: होली के त्यौहार को देखते हुए मुजफ्फरपुर पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
Bihar Crime: होली के त्यौहार को देखते हुए मुजफ्फरपुर पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई (सर्जिकल स्ट्राइक) करते हुए लाखों रुपये मूल्य की विदेशी शराब से लदी एक पिकअप को जब्त किया है। इस दौरान मौके से चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पुलिस शराब सिंडिकेट के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, गायघाट थानाध्यक्ष राजा सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि दरभंगा की ओर से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप पिकअप पर लादकर मुजफ्फरपुर लाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को सूचित किया और जारंग चौक के समीप दरभंगा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर सघन नाकाबंदी कर दी।
जांच के दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए। पिकअप के भीतर भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाई गई थी। पुलिस ने तत्काल शराब को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।
पिकअप चालक को मौके से पकड़ा गया।एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान शराब कारोबारियों के किसी भी मंसूबे को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार चालक से कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की यह खेप कहाँ से लोड की गई थी और मुजफ्फरपुर में इसे किसे डिलीवर किया जाना था। इस मामले में शामिल मुख्य कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा