पुलिस की आधी रात को छापेमारी,होटल की आड़ में अवैध धंधा? कुंडली खंगाल रही खाकी, इलाके में हड़कंप

Bihar Crime: अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का क्लीन स्वीप अभियान अब होटलों और ठिकानों तक पहुंच गया है

Muzaffarpur Police Raid Arrested Hotel Owner Premises At Nig
बिहार पुलिस का मिडनाइट रेड- फोटो : reporter

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में अपराध और अवैध हथियारों  के खिलाफ पुलिस का क्लीन स्वीप अभियान अब होटलों और ठिकानों तक पहुंच गया है। दो दिन पहले भारी मात्रा में कारतूस और हथियारों के साथ दबोचे गए होटल संचालक विकास कुमार की कुंडली खंगालने में पुलिस की विशेष टीमें जुटी हुई हैं।

मुजफ्फरपुर पुलिस ने आरोपी विकास कुमार के पास से दो अवैध हथियार और 48 कारतूस बरामद किए थे, जिसके बाद उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया। लेकिन जांच यहीं नहीं रुकी। पुलिस की टीम ने जब विकास के घर पर दबिश (Raid) दी, तो वहां से तीन संदिग्ध वाहन मिले, जिन्हें जब्त कर एक नया केस दर्ज किया गया है।

देर रात एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर तुर्की थाना क्षेत्र के माधौल स्थित आरोपी के 'लाइन होटल' पर छापेमारी  की गई। हालांकि, इस सर्च में कोई नई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, लेकिन पुलिस की मंशा साफ है। अब पुलिस विकास कुमार के क्रिमिनल नेटवर्क और उसकी 'बेनामी' संपत्ति की जांच कर रही है।  अवैध संपत्ति का अर्जन  माना जा रहा है, जिसकी जांच के लिए आर्थिक पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

रिपोर्ट- मणिभूषम शर्मा