Bihar Crime:महिला से साइबर फ्रॉड, विवाद में पति ने पत्नी का दबाया गला,मचा कोहराम

महिला से साइबर फ्रॉड द्वारा 15 हजार रुपए ठगी कर लिए जाने के बाद पति-पत्नी के बीच में विवाद के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने की घटना घटी है।....

Nalanda Husband strangles wife to death
पति ने पत्नी का दबाया गला- फोटो : reporter

Bihar Crime: नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव में महिला से साइबर फ्रॉड द्वारा 15 हजार रुपए ठगी कर लिए जाने के बाद पति-पत्नी के बीच में विवाद के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने की घटना घटी है। वही ग्रामीणों में चर्चा है कि मारपीट की पति द्वारा मारपीट किए जाने से आहत महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है । मायके वालों की सूचना पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। 

मृतिका मुकेश कुमार की 21 वर्षीया पत्नी अंजू कुमारी थी । मृतका के भाई अस्थावां थाना क्षेत्र के उगवा गांव निवासी रोशन कुमार ने बताया कि 2023 में उनकी बहन की शादी हुई थी 11 माह का एक दूधमुहा बच्चा है। कुछ दिन पहले बहन साइबर फ्रॉड के चक्कर में 15 हजार रुपए ठगी कर लिया गया ।  इसी को लेकर बहनोई द्वारा मारपीट और प्रताड़ित किया जा रहा था। गुरुवार को उसके भांजा की तबीयत खराब थी जिसे देखने के लिए उसके ससुराल आ रहा था इसी बीच उसे रास्ते में सूचना मिली कि उसकी बहन की मौत हो गई है परिवार वालों के साथ जब वहां पहुंचा तो शव घर के बाहर रखा हुआ था और परिवार के लोग वहां से फरार थे ।

अपर थानाध्यक्ष विमलेश पासवान ने बताया कि सबको पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मायके वाले गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय