Bihar Crime: इश्क में दगा और ब्लैकमेलिंग का खूनी खेल, शादी से इनकार पर युवती को धमकी, फेसबुकिया आशिक की घिनौनी साजिश पढ़ कर चौक जाएंगे आप

Bihar Crime: मोहब्बत जब जुनून और फिर जुर्म की शक्ल अख्तियार कर ले, तो अंजाम रूह कपाने वाला होता है।...

Nawada Man Booked for Threatening to Leak Girl Private Video
इश्क में दगा और ब्लैकमेलिंग का खूनी खेल- फोटो : reporter

Bihar Crime: मोहब्बत जब जुनून और फिर जुर्म की शक्ल अख्तियार कर ले, तो अंजाम रूह कपाने वाला होता है। बिहार के नवादा में एक ऐसी ही वारदात सामने आई है, जिसने डिजिटल दुनिया के 'छलावे' और रिश्तों के कड़वे सच को बेनकाब कर दिया है। यहाँ एक युवती ने जब अपनी आबरू और भविष्य को बचाने के लिए शादी से इनकार किया, तो सात साल की तथाकथित वफ़ादारी पल भर में अदावत में बदल गई।

किस्सा सात साल पहले शुरू हुआ था। जमुई के रवि वर्णवाल ने सोशल मीडिया के जरिए युवती को अपने जाल में फंसाया। उसने खुद को अकूत संपत्ति का मालिक और बड़ा कारोबारी बताकर युवती की आंखों में सुनहरे भविष्य के ख्वाब बो दिए। यह महज एक साजिश थी ताकि युवती का भरोसा जीता जा सके। बातों-बातों में बात शादी तक पहुंच गई। आरोपी ने दिखावे के लिए जेवरात के नाम पर 2 लाख रुपये भी दिए, ताकि उसकी रईसी का सिक्का जमा रहे।

कहते हैं कि झूठ के पांव नहीं होते। जब युवती के परिजनों ने जमुई जाकर तफ्तीश की, तो आरोपी की असलियत किसी मुजरिम की तरह सामने आई। जो खुद को शहंशाह बता रहा था, वह असल में किराए के मकान में गुजर-बसर कर रहा था और उसकी पूरी जिंदगी बैंकों के कर्ज पर टिकी थी। रिश्ते की बुनियाद ही जब धोखाधड़ी पर हो, तो उसे ढहना ही था। युवती ने फौरन इस रिश्ते से तौबा कर ली।

शादी से इनकार रवि को नागवार गुजरा। उसने अपनी असल फितरत दिखाते हुए युवती को रुसवा करने की ठान ली। उसने युवती की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक तौर पर कैदी बनाने की कोशिश की। यह सीधे तौर पर इज्जत पर हमला और'डिजिटल टेरर जैसा कृत्य है।

पुलिस ने इस फरेबी आशिक के खिलाफ वारिसलीगंज थाना में प्राथमिकी  दर्ज कर ली है। कानून का शिकंजा कसते ही आरोपी की सारी चौधराहट धरी की धरी रह गई है। पुलिस अब इस संगीन मामले की तहकीकात कर रही है ताकि किसी और मासूम की जिंदगी इस तरह के दरिंदों की भेंट न चढ़े।

रिपोर्ट- अमन कुमार