Bihar Love Affair: इश्क पर खूनी हमला, प्रेमिका से बातचीत के शक में युवक का काटा कान, वारदात से सनसनी

Bihar Love Affair: नवादा जिले में मोहब्बत, शक और हिंसा की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हैरत में डाल दिया है।

Bihar Love Affair: इश्क पर खूनी हमला, प्रेमिका से बातचीत के
इश्क पर खूनी हमला- फोटो : reporter

Bihar Love Affair: नवादा जिले में मोहब्बत, शक और हिंसा की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हैरत में डाल दिया है। बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के पारनवादा मलिक टोला में एक युवक पर उसकी कथित प्रेमिका के भाई ने जानलेवा हमला कर दिया और चाकू से उसका कान काट डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक अमर कुमार, कृष्ण ठाकुर का पुत्र है। अमर अपने घर से आटा लाने के लिए निकला था और रास्ते में मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसकी कथित प्रेमिका का भाई वहां पहुंच गया। बताया जाता है कि उसे शक था कि अमर उसकी बहन से बात कर रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई। अमर ने सफाई देते हुए कहा कि उसकी और युवती की बातचीत काफी समय पहले बंद हो चुकी है। उसने यह भी दावा किया कि उसने युवती का नंबर तक ब्लॉक कर रखा है। लेकिन यह सफाई कथित तौर पर हमलावर का गुस्सा शांत नहीं कर सकी।

आरोप है कि बहस के दौरान युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया और उसका बायां कान काट दिया गया। हमले के दौरान कथित तौर पर धमकी भरे लहजे में कहा गया कि जिस कान से वह सुनता है, उसे उसी से सुनने के काबिल नहीं छोड़ा जाएगा। इस हमले में अमर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। कटे हुए कान को भी सुरक्षित रखने के लिए ठंडे पानी से भरी बोतल में अस्पताल पहुंचाया गया, ताकि चिकित्सकीय प्रयास किए जा सकें। पीड़ित अमर का कहना है कि वह और युवती एक-दूसरे को दो वर्षों से जानते थे और साथ पढ़ने जाते थे, लेकिन पिछले छह महीनों से दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं था। उसने आरोप लगाया कि केवल शक और गलतफहमी के आधार पर उसके साथ यह बर्बर वारदात की गई।

रिपोर्ट- अमन कुमार