हैंड बैग में जिंदा कारतूस के साथ सत्ताधारीदल का नेता गिरफ्तार, पटना एयरपोर्ट पर सनसनी, सुरक्षा में बड़ी सेंध की कोशिश नाकाम!

Patna Airport: बिहार की राजधानी में स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से जिंदा कारतूस बरामद हुए।...

Patna Airport Alert Passenger Held With Live Cartridges
जिंदा कारतूस के साथ सत्ताधारीदल का नेता गिरफ्तार- फोटो : reporter

Patna Airport: बिहार की राजधानी में स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से जिंदा कारतूस बरामद हुए। यह मामला महज लापरवाही नहीं, बल्कि एयरपोर्ट सिक्योरिटी में संभावित सेंध की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

घटना शुक्रवार सुबह करीब 09:40 बजे की है, जब एसएचए (Security Hold Area) में लगे X-BIS Machine-05 पर स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु डिटेक्ट हुई। ड्यूटी पर तैनात CISF कर्मी और ऑपरेटर  जिज्ञासा कुमारी ने तुरंत अलर्ट जारी किया। बैग को फौरन कब्जे में लेकर फिजिकल चेकिंग की गई, जहां से 08mm कैलिबर के 3 राउंड जिंदा कारतूस बरामद हुए।

जांच के दौरान बैग की पहचान यात्री मसू़मी सैयद मोहसिन अली के रूप में हुई, जो एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1892 (सीट 06C) से पटना से दिल्ली जाने वाले थे। पूछताछ में यात्री ने सफाई देते हुए कहा कि“कारतूस गलती से बैग में रह गया, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इस दलील को हल्के में लेने के मूड में नहीं हैं।

CISF के SI/Exe ईशांत कुमार ने पूरे मामले की गहराई से पूछताछ की और यात्री के दस्तावेजों की जांच की। आधार कार्ड के मुताबिक आरोपी का पता फुलवारीशरीफ, पटना का है। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतना संवेदनशील मटेरियल बिना सूचना के एयरपोर्ट तक कैसे पहुंच गया।  यात्री कथित तौर पर शाहिद मोहसिन अली मासूमी  जदयू नेता है।

सुरक्षा एजेंसियों ने यात्री और बरामद कारतूस को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, यह एंगल भी खंगाला जा रहा है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं। फिलहाल एयरपोर्ट पर सुरक्षा और सख्त कर दी गई है, और हर यात्री की गहन जांच की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि जरा सी चूक भी बड़े खतरे को जन्म दे सकती है और एयरपोर्ट जैसी हाई-सिक्योरिटी जगह पर हर “लापरवाही” शक के घेरे में है।

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट