Bihar EOU raid: सबेरे- सबेरे ईओयू की 4 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी,सुपौल के जिला अवर निबंधक पर कसा शिकंजा,1.10 करोड़ की काली कमाई का खुलासा!

Bihar EOU raid: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत आर्थिक अपराध इकाई ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।...

Patna EOU raids 4 locations 1 10 crore black income case Sup
ईओयू की 4 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी- फोटो : reporter

Bihar EOU raid: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत आर्थिक अपराध इकाई ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोपों में सुपौल जिले के जिला अवर निबंधक अमरेन्द्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए एक साथ चार अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।

आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-06/26, दिनांक 05.05.2026 के तहत दर्ज प्राथमिकी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) सहपठित 13(1)(बी) के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। जांच में अब तक सामने आए तथ्यों के अनुसार आरोपी अधिकारी के पास ज्ञात आय से लगभग 1,10,64,000 रुपये (एक करोड़ दस लाख चौसठ हजार रुपये) की संपत्ति पाई गई है, जो उनकी वैध आय से करीब 65.08 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान पटना के आशियाना-दीघा रोड स्थित राज अपार्टमेंट फ्लैट, सारण (छपरा) का पैतृक आवास, सुपौल स्थित कार्यालय और किराए के आवास सहित कुल चार स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। पूरी कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में की गई, जिसमें विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया था। EOU की टीम ने शुरुआती जांच में संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। हालांकि विस्तृत जानकारी तलाशी अभियान पूरा होने के बाद ही सार्वजनिक की जाएगी।

यह कार्रवाई एक बार फिर स्पष्ट करती है कि राज्य में भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामलों पर निगरानी एजेंसियां अब पहले से अधिक सक्रिय हो गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल इस मामले ने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है और कई अन्य वित्तीय रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।

रिपोर्ट- अनिल कुमार