Patna Crime:जेडीयू नेता हत्याकांड का आरोपी बिल्ला गिरफ्तार, पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Patna Crime: पटना में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।...

Patna Crime:जेडीयू नेता हत्याकांड का आरोपी बिल्ला गिरफ्तार,
जेडीयू नेता हत्याकांड का आरोपी बिल्ला गिरफ्तार- फोटो : reporter

Patna Crime: पटना में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दर्जनों आपराधिक मामलों में फरार चल रहे टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात बिल्ला उर्फ वीरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह जेडीयू नेता हत्याकांड का भी आरोपित बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, दीघा थाना पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बिल्ला उर्फ वीरेंद्र को दीघा थाना क्षेत्र से दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और पुराने मामलों में उसकी कथित संलिप्तता को लेकर जानकारी जुटा रही है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार बिल्ला का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल होने के कारण पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

जेडीयू नेता हत्याकांड में आरोपित होने के कारण उसकी गिरफ्तारी को पुलिस के लिए अहम कामयाबी माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके साथ अपराध की दुनिया में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा किन वारदातों में उसकी भूमिका रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मचा है।

रिपोर्ट- अनिल कुमार