Patna police encounter : पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, थानाध्यक्ष घायल, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश जख्मी

Patna police encounter :बिहार पुलिस एक्शन में है। भोजपुर के बाद पुलिस ने पटना में अपराधी को दौड़ा कर गोली मार दिया है।

Patna police encounter
पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़- फोटो : X

Patna police encounter :बिहार पुलिस एक्शन में है। भोजपुर के बाद पुलिस ने पटना में अपराधी को दौड़ा कर गोली मार दिया है। बिहार की राजधानी पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शुक्रवार की अहले सुबह शेरपुर गंगा घाट के समीप पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच आमने-सामने की भीषण मुठभेड़ हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के दौरान मनेर थाना के थानाध्यक्ष  रजनीश कुमार को बदमाशों की गोली का सामना करना पड़ा, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, खाकी की ओर से की गई त्वरित और सख्त जवाबी कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी को भी गोली लगी है, जिसे पुलिस ने धर दबोचा है।मुठभेड़ में पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार की हत्या में शामिल आरोपी को गोली है।

सुबह-सफाई के दौरान मची अफरा-तफरी

शुक्रवार की सुबह जैसे ही गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजी, शेरपुर गंगा घाट और आसपास के इलाके में भारी अफरा-तफरी और खौफ का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय लोग सहम गए। हालांकि, खतरे की परवाह न करते हुए मनेर थाना की पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और अपराधियों को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस बल के अदम्य साहस और जवाबी फायरिंग के आगे बदमाशों के हौसले पस्त हो गए। इस मुठभेड़ में घायल हुए थाना प्रभारी रजनीश कुमार और जख्मी अपराधी को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों का उपचार जारी है।   

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई चौकसी

इस दुस्साहसिक वारदात की खबर मिलते ही पटना पुलिस मुख्यालय और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आसपास के तमाम इलाकों में पुलिस की गश्त और खुफिया गतिविधियां बेहद तेज कर दी गई हैं। घटनास्थल पर फॉरेंसिक और विशेष जांच टीमों ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये अपराधी किस किसी बड़े आपराधिक षड्यंत्र या बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मनेर क्षेत्र में घूम रहे थे।

बता दें पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव में नवरात्रि की महाअष्टमी की रात अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। रविवार, 19 अक्टूबर की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ भोलू (संजीत कुमार उर्फ भानु) और प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन को निशाना बनाया। जब ये दोनों अपने दलान (बैठक कक्ष) पर बैठे हुए थे, तभी दो बाइकों पर सवार होकर चार अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

बता दें पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव में नवरात्रि की महाअष्टमी की रात अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। रविवार, 19 अक्टूबर की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ भोलू (संजीत कुमार उर्फ भानु) और प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन को निशाना बनाया। जब ये दोनों अपने दलान (बैठक कक्ष) पर बैठे हुए थे, तभी दो बाइकों पर सवार होकर चार अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।प्रत्यक्षदर्शियों और मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने मौके पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए करीब एक दर्जन राउंड गोलियां चलाईं। इस अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया। गोलियां लगने से दोनों लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर आसानी से फरार हो गए।घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, प्रखंड प्रमुख पति पिंटू कुमार की जांघ में गोली लगी है और उनका इलाज अभी अस्पताल में जारी है, जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार अपराधियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों और मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने मौके पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए करीब एक दर्जन राउंड गोलियां चलाईं। इस अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया। गोलियां लगने से दोनों लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर आसानी से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, प्रखंड प्रमुख पति पिंटू कुमार की जांघ में गोली लगी है और उनका इलाज अभी अस्पताल में जारी है, जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार अपराधियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है।

फिलहाल, पुलिस के आला अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। 

ब्यूरो रिपोर्ट