PRESIDENT'S MEDAL for Bihar Police : बिहार पुलिस के नौ अधिकारियों और कर्मियों को उनकी विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) से सम्मानित किया जाएगा. गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित होने वाले पुलिसवालों में बिहार पुलिस के एक एडीजी दो एसपी को और एक डीएसपी का नाम शामिल है.
बता दें कि कल यानी 26 जनवरी को देश अपने 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. इस दौरान देश भर के पुलिस वालों को उनकी विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) से सम्मानित करने के लिए उनके नाम की घोषणा होती है. इसी में इस वर्ष बिहार पुलिस के कुल 9 नौ अधिकारियों और कर्मियों को सम्मान के लिए चयनित किया गया है.
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक पाने वालों में अपर पुलिस महानिदेशक कस्सी सुहिता अनुपम और उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार का नाम शामिल हैं। राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) विशेष प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए दिया जाता है, जबकि सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) संसाधनों और कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेषता वाली सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है।
सराहनीय सेवा पदक
सराहनीय सेवा के लिए दो एसपी, संजय कुमार और मनोज कुमार को पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, कमांडेंट हरि मोहन शुक्ला, उपनिरीक्षक संजीत कुमार, सहायक उपनिरीक्षक अतिमेश कुमार उपाध्याय, सब-इंस्पेक्टर शशिकांत और जय प्रकाश को भी सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।
देशभर में पदकों का वितरण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस बार देशभर में 101 विशिष्ट सेवा पदकों में से 85 पुलिस सेवा, 5 अग्निशमन सेवा, 7 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा, और 4 सुधार सेवा के लिए दिए गए। सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) के तहत 746 पदकों में से 634 पुलिस सेवा, 37 अग्निशमन सेवा, 39 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा, और 36 सुधार सेवा को प्रदान किए गए। इन सम्मानित अधिकारियों की सेवाओं ने राज्य और देश को गौरवान्वित किया है।