Bihar Crime: मुझे छोड़ दो... भाई को बुलाती हूं... समस्तीपुर की सन्नाटे भरी सड़क पर वहशी दरिंदों का खेल, सरेराह लुटती रही आबरू, नाबालिग की चीखों से दहलता रहा बांध!

Bihar Crime: बूढ़ी गंडक नदी के बाइपास बांध के उस सन्नाटे भरे वातावरण में नाबालिग की ये सिसकियां हवा में तैर रही थीं, लेकिन खाकी और इंसानियत दोनों ही उस रात गहरी नींद में सोए हुए थे।...

Bihar Crime: मुझे छोड़ दो...  भाई को बुलाती हूं... समस्तीपुर
बिहार में रूह कंपा देने वाला सनसनीखेज कांड- फोटो : reporter

Bihar Crime: मुझे छोड़ दो... मैं भाई को बुलाती हूँ!...बूढ़ी गंडक नदी के बाइपास बांध के उस सन्नाटे भरे वातावरण में नाबालिग की ये सिसकियां हवा में तैर रही थीं, लेकिन खाकी और इंसानियत दोनों ही उस रात गहरी नींद में सोए हुए थे।

दिन के उजाले में  साजिश...कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र... सड़क पर तमाशा चल रहा था, और दरिंदे अपनी हवस की नुमाइश कर रहे थे।

सन्नाटे के आगोश में डूबी सड़क पर एक नाबालिग लड़की अकेली थी। तभी कुछ वहशी दरिंदे उसके रास्ते का कांटा बन गए। बनियान पहने एक शातिर ने बेखौफ होकर लड़की की कलाई दबोच ली।

लड़की ने खुद को छुड़ाने की लाख मिन्नतें कीं, रहम की भीख माँगी। कभी उसे जबरन खींचा जाता, तो कभी थप्पड़ का खौफ दिखाकर दबाया जाता। लेकिन उस वीरान रास्ते पर मूकदर्शक बनी हवा के सिवा कोई मददगार नहीं था।

वीडियो के आखिरी दृश्य में एक और किरदार बेपरवाह नजर आता है जो बाइक के पास खड़ा इत्मीनान से फोन स्क्रॉल कर रहा था। लड़की अपनी जान बचाकर जब उसके पास पहुँची, तो जुर्म का एक और राज पर्दे के पीछे से सामने आया।

जब इस 56 सेकंड के खौफनाक वीडियो ने सोशल मीडिया की दुनिया और समस्तीपुर पुलिस के गलियारों में हलचल मचाई, तो पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप के आदेश पर खाकी हरकत में आई।

इस गंदे खेल में महज़ आवारा लड़के ही शामिल नहीं थे, बल्कि समाज की नुमाइंदगी करने वाला एक वार्ड सदस्य भी इस गुनाह का साझीदार निकला।पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी में चार शातिर दबोचे जा चुके हैं। शिकंजे में फंसे मुख्य चेहरों के नाम हैं विकास कुमार शर्मा, राहुल कुमार, और जगतसिंहपुर का वार्ड सदस्य दिलीप राम।

फिलहाल, समस्तीपुर पुलिस की आँखें उस सहमी हुई नाबालिग की तलाश में हर सुराग खंगाल रही हैं। वीडियो कब का है, इस राज़ से पर्दा उठना अभी बाकी है, लेकिन इतना तय है कि कानून के लंबे हाथ इन वहशियों की गिरेबान तक पहुँच चुके हैं, और जुर्म की इस दास्तान का अंत बहुत भयानक होने वाला है!