Attack on Police: बिहार में फिर पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,महिला पुलिसकर्मी सहित दो घायल, महकमे में हड़कंप, निशाने में खाकी !
Attack on Police:बिहार से एक बार फिर पुलिस पर हमला हुआ है। ताजा मामला रोहतास जिले का है।

Attack on Police: बिहार पुलिस की स्थिति चिंताजनक प्रतीत हो रही है। पुलिस बल पर लगातार हो रहे हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सासाराम से है। रोहतास में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया।इस घटना में एक महिला पुलिसकर्मी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
दोनों घायल पुलिसकर्मियों का उपचार जारी है।सासाराम मुफस्सिल थाना पुलिस ने 20 नामजद व्यक्तियों के साथ-साथ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
थाना इंस्पेक्टर रौशन कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है।पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।यह घटना बीती रात की बताई जा रही है और यह सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में हुई।
बिहार पुलिस की स्थिति ठीक नहीं कही जा सकती है। बिहार में पुलिस बल पर लगातार हो रहे हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले अररिया में छापेमारी के दौरान एक एएसआई की मृत्यु हुई, फिर मुंगेर में एक पुलिस अधिकारी की हत्या आपसी विवाद को सुलझाने के दौरान हुई, और अब पटना, भागलपुर और नवादा में पुलिस टीमों पर हमले हो रहे हैं। इन घटनाओं ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
रिपोर्ट- रंजन सिंह राजपूत