रिश्तेदार ही निकाला चोर, अपने ही चाचा के घर से उड़ाया था जेवरात और कई सामान

रिश्तेदार ही निकाला चोर, अपने ही चाचा के घर से उड़ाया था जेव

Nawada : जिले की पुलिस ने एक चोरी के मामले का खुलासा किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि चोर एक रिश्तेदार ही निकला है। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर नगर थाना के अपर थाना अध्यक्ष राम इकबाल यादव ने इस मामले का उद्भेदन किया है। आज शुक्रवार को प्रेस वार्ता में पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने की जानकारी दी।


यह मामला नगर थाना नवादा अंतर्गत ग्राम महुलीडीह निवासी रेखा कुमारी के घर हुई चोरी से संबंधित था। इस संबंध में नगर थाना में 13 अप्रैल 2026 को कांड संख्या 376/26, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।


पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देशन में एक टीम गठित की गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम कुमार उर्फ सोनू कुमार पुत्र स्वर्गीय शंकर पासवान, निवासी महुलीडीह, थाना नगर, जिला नवादा के रूप में हुई है। शुभम कुमार पीड़िता रेखा कुमारी के देवर के पुत्र हैं। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया।


बरामद सामानों में एक रेडमी कंपनी का एंड्रॉयड फोन, सोने जैसी 15 ग्राम की एक जोड़ी चूड़ी, 8 ग्राम की एक सोने जैसी चेन, 6 ग्राम की एक अन्य सोने जैसी चेन और 5 ग्राम के सोने जैसे झुमके शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, चोरी के पैसों से खरीदी गई चार लाइट साउंड लेजर मशीन, एक प्रेशर मीड साउंड मशीन और एक एडी 10000 मशीन भी बरामद की गई।


छापामारी टीम में राम इकबाल यादव पुअनि सह अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी पुअनि,पंकज कुमार पाल, पुअनि मो औरंगजेब अंसारी  राजेश कुमार  मो मोतीउर रहमान नरेश कुमार, मदन पासवान और कृत्यानंद कुमार शामिल थे।


नवादा से अमन सिन्हा