BJP National President: खरमास के पहले BJP को मिल जाएगा उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष, पुरुष या महिला नेता किसको मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए

BJP National President: बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर सियासी हलचल तेज है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बीजेपी खरमास के पहले अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर देगी।

BJP
बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष कौन? - फोटो : News4nation

BJP National President:  बिहार चुनाव के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। इसी बीच खबरें मिल रही है कि जल्द ही बीजेपी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषमा करने वाले हैं। बुधवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की कई अहम बैठकों के बाद संकेत मिले हैं कि संगठनात्मक बदलाव जल्द ही सामने आ सकता है। इन बैठकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। हालांकि पार्टी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है। 

खरमास के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा 

दरअसल, राजनीतिक सूत्रों की मानें तो भाजपा खरमास से पहले अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने जा रहा है। 15 दिसंबर के पहले नए अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया को पूरी कर ली जाएगी। इसके साथ ही यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भी चुने जाने की संभवानाएं हैं। सूत्रों का कहना है कि 16 दिसंबर से शुरू हो रहे खरमास को देखते हुए अध्यक्ष पद का चुनाव उससे पहले ही निपटाया जा सकता है। 2026 में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन की नई रणनीति पर भी चर्चाएं जारी हैं।

यूपी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी संभव

बता दें कि, ऐसे में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि समय रहते नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाए, ताकि चुनावी तैयारी को गति मिल सके। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में भी भाजपा अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रही चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि बीएल संतोष ने हाल ही में लखनऊ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस पदाधिकारियों से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि यूपी अध्यक्ष के नाम पर सहमति बन चुकी है और जल्द ही इसका भी ऐलान किया जा सकता है।

रेस में कौन कौन शामिल 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में इस बार पुरुष नेताओं को साथ महिलाएं भी शामिल हैं। इन नेताओं के नामों को लेकर चर्चाएं तेज है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की संभावित रेस की बात करें तो उनमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े जैसे नाम चर्चा में हैं। वहीं महिला नेताओं में निर्मला सीतारमण, डी. पुरंदेश्वरी और वनति श्रीनिवासन के नाम भी आगे बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी की निगाहें भाजपा मुख्यालय पर टिकी हुई हैं, जहां किसी भी समय नई घोषणा हो सकती है।