Terrorist Attacks: दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश बेनकाब, पुलिस ने 5 राज्यों ने इतने आतंकियों को दबोचा, बम बनाने वाले समान बरामद

Terrorist Attacks:

Terrorist Attacks: दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश बेनका

Terrorist Attacks: दिल्ली पुलिस ने आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार, विभिन्न राज्यों से 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ पार्ट्स भी बरामद किए हैं।

दो संदिग्ध धराए

इससे पहले दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर इस्लामिक स्टेट से जुड़े दो संदिग्धों को पकड़ा। इनमें बोकारो निवासी अशर दानिश शामिल है, जिसे रांची से गिरफ्तार किया गया। दानिश इस्लामिक स्टेट के मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था और दिल्ली पुलिस के केस में वांछित चल रहा था।

8 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

अभियान के दौरान एक अन्य संदिग्ध आफताब को दिल्ली से हिरासत में लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, अलग-अलग जगहों से अब तक कम से कम 8 लोगों को पकड़ा गया है और उनकी भूमिका की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ है कि पकड़े गए आरोपी इस्लामिक स्टेट से प्रेरित नेटवर्क से जुड़े हुए थे और भारत में आतंकी संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाली गतिविधियों में शामिल थे। 

आरोपी से पूछताछ जारी

दानिश लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। झारखंड पुलिस के आईजी (ऑपरेशन) माइकल राज एस. ने बताया कि दिल्ली और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने रांची के एक हॉस्टल समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ जारी है।