LATEST NEWS

पूर्वांचल बहुल 27 सीटों पर हुआ भगवा का खेल,केजरीवाल कैसे हुए फेल,इतनी सीटों पर चित कर खुलेआम लिया बदला...

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में पूर्वांचली मतदाताओं ने भाजपा के लिए सत्ता का रास्ता तैयार किया, जिसमें भाजपा ने 27 में से 19 सीटें जीतीं। आम आदमी पार्टी को केवल 8 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

 पूर्वांचल बहुल 27 सीटों पर हुआ भगवा का खेल,केजरीवाल कैसे हुए फेल,इतनी सीटों पर चित कर खुलेआम लिया बदला...
delhi elections 2025- फोटो : social media

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में पूर्वांचली मतदाताओं ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस बार इन मतदाताओं ने भाजपा का समर्थन करते हुए उसे सत्ता तक पहुंचाने का रास्ता तैयार किया। भाजपा ने पूर्वांचली बहुल 27 सीटों में से 19 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को सिर्फ 8 सीटों से संतोष करना पड़ा।

2020 से 2025 तक बदला राजनीतिक परिदृश्य

2020 के चुनावों में, आम आदमी पार्टी ने पूर्वांचली बहुल इन 27 सीटों में से 22 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को सिर्फ 5 सीटों से संतोष करना पड़ा था। हालांकि, इस बार भाजपा ने मतदाताओं के बीच गहरी पैठ बनाते हुए 19 सीटों पर जीत दर्ज की।

भाजपा की रणनीति और आम आदमी पार्टी का वोट बैंक खिसकना

चुनाव से पहले, भाजपा ने पूर्वांचली मतदाताओं पर विशेष ध्यान दिया और नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर मतदाताओं के बीच संपर्क बढ़ाया। इसका परिणाम यह हुआ कि आम आदमी पार्टी के हाथ से यह वोट बैंक खिसक गया और पार्टी के कई बड़े नेता चुनाव हार गए।

8 सीटों पर आप की पकड़ बरकरार

हालांकि, पूर्वांचली बहुल 8 सीटें अब भी आम आदमी पार्टी का गढ़ बनी हुई हैं। इन सीटों में कोंडली, सीमापुरी, सीलमपुर, बुराड़ी, देवली, अंबेडकर नगर, किराड़ी, और तुगलकाबाद शामिल हैं, जहां आप के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में AAP पर भरोसा बरकरार

दिल्ली की अल्पसंख्यक बहुल विधानसभाओं में अब भी आम आदमी पार्टी पर भरोसा बना हुआ है। 10 अल्पसंख्यक बहुल सीटों में से 9 सीटों पर आप ने जीत दर्ज की है, जिसमें ओखला सीट भी शामिल है, जहां से अमानतुल्लाह खान ने जीत दर्ज की। चुनाव में भाजपा को 45.56% वोट मिले, जबकि AAP को 43.57% और कांग्रेस को केवल 6.34% वोट प्राप्त हुए।

Editor's Picks