बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Ravan Dahan : देशभर में रावण दहन की तैयारी पूरी, जानें किस राज्य में कितने बजे जलाया जाएगा दशानन

Ravan Dahan : देशभर में रावण दहन की तैयारी पूरी, जानें किस राज्य में कितने बजे जलाया जाएगा दशानन

Ravan Dahan: देशभर में शनिवार(12 अक्टूबर) को विजयादशमी (दशहरा) का त्योहार मनाया जा रहा है। हर साल विजयादशमी के दिन रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित होता है। हिंदू धर्म में रावण को बुराई का प्रतिक माना जाता है। इसी दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसे जला कर लोग बुराई पर अच्छाई की जीत और अंधकार पर प्रकाश की विजय का हर्ष मनाते हैं। इस साल विजयादशमी 12 अक्टूबर यानी आज मनाया जा रहा है। देश के कई राज्यों में  रावण दहन के साथ रामलीला का आयोजन किया जाता है। 

 रावण दहन की तैयारी पूरी

अगर बात करें रावण दहन के मुहूर्त की तो, आज शाम 5 बजकर 55 मिनट से लेकर रात के 7 बजकर 26 तक का रावण दहन का शुभ मुहूर्त है। हर साल रावण के साथ-साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले को भी जलाया जाता है। दशहरा को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है। रावण दहन को मद्देनजर रखते हुए, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अगल अगल राज्यों में रावण दहन कार्यक्रम का समय निधारित किया गया है।

दिल्ली में बना है सबसे ऊंचा रावण

आइये जानते हैं कि नई दिल्ली में रावण दहन का कार्यक्रम कब होगा ? जानकारी अनुसार दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में 211 फुट का ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है। यह देशभर में रावण का सबसे बड़ा पुतला है। इसे बनाने में लगभग 30 लाख रुपये तक की लागात आई है। हरियाणा के बररा गांव के 40 कारिगरों ने इसे 4 महीने में तैयार किया है। हर साल की तरह इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निमंत्रण पत्र भेज दिया गया है।


जम्मू-कश्मीर में खास तैयारी

वहीं नोएडा में 120 फुट को रावण पुतला बनाया गया है। 2 महीने में बन कर तैयार हुए इस पुतले को उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के 18 कारिगरों ने मिलकर बनाया है। वहीं 120 फुट के रावण के साथ 110 फुट का कुंभकर्ण और 100 फुट के मेघनाद का पुतला भी बनाया गया है। साथ ही जम्मू कश्मीर में रावण दहन को लेकर विशेष तैयारी की गई है। जम्मू के परेड ग्राउंड में राज्य का सबसे बड़ा दशहरा उत्सव मनाया जाता है। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से रावण दहन की विषेश तैयारी की गई है।

प्रगति की रिपोर्ट

Editor's Picks