Landslides: भारी बारिश के बाद भूस्खलन का कहर, उत्तरी सिक्किम में करीब 1,000 पर्यटक फंसे, सैंकड़ों वाहन भी आये मलबे के चपेट

Landslides: हिमालयी राज्य में सिक्किम में भारी बारिश ने कहर ढाया है. भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद उत्तरी सिक्किम में करीब 1,000 पर्यटक फंस गए हैं

Landslides in North Sikkim
Landslides in North Sikkim- फोटो : news4nation

Landslides: भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद उत्तरी सिक्किम में करीब 1,000 पर्यटक फंस गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को चुंगथांग में करीब 200 पर्यटक वाहन फंसे हुए थे और उनमें सवार लोग वहां एक गुरुद्वारे में ठहरे हुए हैं। चुंगथांग राज्य की राजधानी गंगटोक से करीब 100 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने बताया कि लाचेन-चुंगथांग मार्ग पर मुंशीथांग और लाचुंग-चुंगथांग मार्ग पर लेमा/बॉब में भारी भूस्खलन हुआ है।


क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने सभी टूर ऑपरेटरों को शुक्रवार और अगली सूचना तक पर्यटकों को उत्तरी सिक्किम नहीं भेजने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने 25 अप्रैल को क्षेत्र में आने के लिए पर्यटकों को दिए गए सभी परमिट रद्द कर दिए हैं।


स्थानीय प्रशासन के अनुसार, लाचुंग और लाचेन तक पहुंचने वाले रास्ते बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे करीब 1,000 पर्यटक फंस गए हैं। लाचुंग और लाचेन हिल स्टेशन हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और गुरुडोंगमार झील और युमथांग घाटी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की निकटता के लिए जाने जाते हैं।

Nsmch
Editor's Picks