बिहार का बिजली मॉडल देशभर में अव्वल! NBPDCL ने जीता गोल्ड मेडल, केंद्रीय मंत्री ने थपथपाई पीठ

नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी (NBPDCL) को डिजिटल पेमेंट और उपभोक्ता सेवा में देश भर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पुरस्कार मिला है।

बिहार का बिजली मॉडल देशभर में अव्वल! NBPDCL ने जीता गोल्ड मे

New Delhi - बिहार की बिजली वितरण कंपनी नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। नई दिल्ली में आयोजित 'इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्यूशन इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस (EDICON) 2026' के दौरान NBPDCL को "डिजिटल पेमेंट में उपभोक्ता संतुष्टि में सुधार" के लिए स्वर्ण पुरस्कार (Gold Award) से सम्मानित किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने दिया सम्मान

माननीय केंद्रीय विद्युत मंत्री  मनोहर लाल ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार बिहार के ऊर्जा सचिव और बीएसपीएचसीएल के सीएमडी   मनोज कुमार सिंह (IAS) को प्रदान किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बिहार में एटी एंड सी (AT&C) नुकसान में कमी और कंपनियों की सुदृढ़ वित्तीय स्थिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता संतुष्टि और डिजिटल सेवाओं में बिहार का प्रयास अनुकरणीय है।

घाटे से मुनाफे तक का सफर


कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ऊर्जा सचिव  मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 तक बिहार की दोनों बिजली कंपनियां घाटे में थीं। मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2023 से शुरू हुए स्मार्ट प्री-पेड मीटर अभियान और डिजिटल पेमेंट में सुधार के कारण मात्र दो वर्षों में, यानी वर्ष 2025 में, दोनों कंपनियों ने लाभ दर्ज किया है। अब राज्य का लक्ष्य आगामी वर्षों में तकनीकी नुकसान (AT&C Loss) को 10 फीसदी तक कम करना है।

ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल क्रांति

NBPDCL के प्रबंध निदेशक  राहुल कुमार (IAS) ने इस उपलब्धि को बिहार के उपभोक्ताओं की जीत बताया। कंपनी के लगभग 1.34 करोड़ उपभोक्ताओं में से 85 फीसदी ग्रामीण हैं। समावेशी डिजिटल पेमेंट सिस्टम जैसे वसुधा केंद्र, मोबाइल ऐप और ई-वॉलेट के चलते आज 95 फीसदी से अधिक प्रीपेड शुल्क डिजिटल माध्यम से जमा हो रहे हैं। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की कतारों से मुक्ति और संतुष्टि में भारी वृद्धि हुई है।

विशेष जानकारी: पुरस्कार समारोह में उपस्थिति

कार्यक्रम में NBPDCL की तरफ से जयंत कुमार दूबे (SE), मो. अजमत हुसैन (EE),  सिद्धार्थ वर्धन (Sr. Manager),  दीपक कुमार (JE) मौजूद थे। वहीं SBPDCL की तरफ से पुरुषोत्तम प्रसाद (CE),  भूपेंद्र उमराव (EE),  सुमित कुमार (Sr. Manager) शामिल हुए