दिल्ली में बिहार NDA का शक्ति प्रदर्शन: नितिन नवीन का भव्य अभिनंदन, चिराग, मांझी और ललन सिंह समेत दिग्गज रहे मौजूद
भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का नई दिल्ली में बिहार एनडीए के सांसदों और दिग्गज नेताओं ने भव्य स्वागत किया। डॉ. संजय जायसवाल के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख मौजूद
New Delhi - भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी को आज लोक सभा में भाजपा के चीफ व्हिप डॉ संजय जायसवाल जी के नई दिल्ली स्थित आवास पर बिहार के एनडीए सांसदों ने पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया तथा उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में बिहार एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख भी उपस्थित थे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख एवं सांसद उपेंद्र कुशवाहा, जनता दल (यूनाईटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री एवं जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह तथा केंद्रीय मंत्री एवं जदयू सांसद श्री रामनाथ ठाकुर ने भी नवीन का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
लोकसभा में चीफ व्हिप एवं भाजपा सांसद डॉ संजय जयसवाल, केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने भी माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी।
report - dhiraj singh