BJP National President: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हीं एक्शन में नितिन नवीन, कार्यकाल के पहले दिन ही करेंगे 3 बड़ी बैठक, इन मु्द्दों पर होगी चर्चा
BJP National President:
BJP National President: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक्शन मोड में हैं। नितिन नवीन ने मंगलवार को पदभार संभाला। वहीं अपने कार्यकाल के पहले दिन ही नितिन नवीन 3 बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। नितिन नवीन की यह पहली मीटिंग होगी। दरअसल, नितिन नवीन आज एक बड़ी संगठनात्मक बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक पूरे दिन चलेगी। जिसमें तीन सत्र निर्धारित किए गए हैं। बैठक को पार्टी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें संगठन और आगामी चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।
नितिन नवीन आज करेंगे बड़ी बैठक
दरअसल, नितिन नवीन आज एक बड़ी संगठनात्मक बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक पूरे दिन चलेगी, जिसमें तीन सत्र निर्धारित किए गए हैं। बैठक को पार्टी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें संगठन और आगामी चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। बैठक का उद्घाटन सत्र सुबह 10:30 बजे होगा। इस दौरान नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का अभिनंदन किया जाएगा, जिसके बाद वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसी सत्र में नए प्रदेश अध्यक्षों का औपचारिक परिचय भी कराया जाएगा।
नितिन नवीन लेंगे बड़ा फैसला
बैठक में नितिन नवीन के आगामी प्रवास कार्यक्रम पर भी फैसला लिया जाएगा। इसमें यह तय किया जाएगा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आने वाले दिनों में किन-किन राज्यों का दौरा करेंगे। इसके साथ ही आगामी विधानसभा और निकाय चुनाव वाले राज्यों को लेकर चुनावी रणनीति पर विस्तार से मंथन होगा। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के साथ-साथ संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा जीरामजी बिल को लेकर पूरे देश में जनजागरण अभियान चलाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। बीजेपी नेतृत्व इस बैठक के जरिए संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए रोडमैप तय करने की तैयारी में है।