Bihar news - चुनावी वर्ष में रेल मंत्री ने भर दी बिहार की झोली, बक्सर-लखीसराय के बीच तीसरी- चौथी लाइन, एक वंदे भारत और चार अमृत भारत ट्रेन का किया ऐलान

Bihar news - बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए हुए रेल मंत्रालय की तरफ से एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट के साथ कई रेल प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा कर दी है। जिसमें नई ट्रेनों के साथ दूसरी बड़ी घोषणाएं शामिल हैं।

Bihar news - चुनावी वर्ष में रेल मंत्री ने भर दी बिहार की झो

New Delhi – इस साल  बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में बिहार की डबल इंजन की सरकार जनता को खुश करने के लिए लगातार बड़ी घोषणाएं कर रही  है. जहां बिहार सरकार ने अब तक कई घोषणाएं की है। वहीं केंद्र सरकार की तरफ से एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट के साथ कई रेल प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा कर दी है।

इसी कड़ी में आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार की झोली सौगातों से भर दी है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, संजय झा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व सांसद डा. संजय जायसवाल के साथ रेल   मंत्री ने बिहार के लिए आज कई घोषणा की है। जो इस साल मिलेगी।

इन घोषणाओं में सबसे पहले आगामी त्योहारों दीवाली और छठ के दौरान बिहार के लिए 12 हजार स्पेशल ट्रेन की चलाई जाएगी। यह  सुविधा दो महीने तक मिलेगी। 

इसके साथ ही रेलवे ने रिटर्न टिकट डिस्काउंट ऑफर भी लांच किया है। जिसमें 13-26 अक्टूबर के बीच बिहार जाने और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापसी पर 20 परसेंट डिस्काउंट मिलेगा।

बिहार को चार अमृत भारत


इसके साथ ही बिहार को चार अमृत  भारत और एक वंदे भारत भी दिया गया है। जहां चारों अमृत भारत गया से नई दिल्ली, सहरसा से अमृतसर, छपरा से दिल्ली और मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के जीच चलेगी। वहीं  वंदे भारत पटना से पूर्णिया के बीच चलेगी।

इसके अलावा बुद्ध सर्किट ट्रेन भी शुरू की जा रही है। जो वैशाली से कोडरमा  के  बीच चलाई जाएगी।

तीसरी –चौथी लाइन का काम होगा शुरू

सबसे बड़ी घोषणा बक्सर से पटना होते हुए लखीसराय तक तीसरी-चौथी लाइन को लेकर की गई है। रेल मंत्री ने बताया कि इसके पर जल्द काम शुरू होगा। इससे इस रूट पर ट्रेनों को रफ्तार मिलेगी।  इसके अलावा लौकहा में वाशिंग पिट, पटना के चारों तरफ रिंग रेल का निर्माण किया जाएगा।

वहीं सुल्तानगंज और देवघर को रेल लाइन से जोड़ा जाएगा। जिसका फायदा कांवरियो को मिलेगा। साथ बिहार में कई आरओबी और आरयूबी का भी निर्माण किया जाएगा।