Operation Sindoor: सोफिया कुरैशी की जुड़वा बहन भी है कमाल की, खूबसूरती में देती हैं कई ब्यूटी क्वीन को मात

Operation Sindoor: सोफिया कुरैशी की जुड़वा बहन शायना सुनसारा की खूबसूरती कमाल की है। सोफिया आज देश के लोगों के लिए मिसाल बन गई है। उनकी बहादूरी के चर्चे हर तरफ हो रही है। वहीं उनकी बहन भी किसी से कम नहीं है...

कर्नल सोफिया कुरैशी शायना सुनसारा
कर्नल सोफिया कुरैशी शायना सुनसारा- फोटो : social media

Operation Sindoor: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच कर्नल सोफिया कुरैशी ने देशभर ने खुब सुर्खियां बटौरी कर्नल सोफिया भारतीय सेना की जांबाज अधिकारी हैं। आज उनपर भारत का बच्चा बच्चा गर्व कर रहा है। दरअसल, हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा अंजाम दिए गए ऑपरेशन "सिंदूर" की जानकारी सार्वजनिक करने के लिए सेना ने जिन दो महिलाओं को चुना उनमें एक थीं कर्नल कुरैशी। उन्होंने साहसिक अंदाज़ में बताया कि किस तरह भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया।

कर्नल सोफिया की  जुड़वा बहन है शायना

सेना के इस रणनीतिक जवाब की जानकारी जब कर्नल सोफिया कुरैशी ने देश के सामने रखी तो पूरा देश उनकी बहादुरी को सलाम कर उठा। दिलचस्प बात यह रही कि खुद उनके परिवार को भी नहीं पता था कि वह इस ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी साझा करने जा रही हैं। उनकी जुड़वां बहन शायना सुनसारा ने बताया कि एक रिश्तेदार के फोन के बाद जब उन्होंने टीवी चालू किया तब उन्हें इस गर्व भरे पल का पता चला। उन्होंने कहा कि, "यह हमारे लिए ही नहीं, पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण था।"

कर्नल सोफिया की कहानी

बता दें कि, कर्नल सोफिया और शायना का जन्म गुजरात के वडोदरा में एक सैन्य परिवार में हुआ था। दोनों जुड़ावा बहन हैं। दोनों बहनों ने अपने दादा से वीरता और बलिदान की कहानियाँ सुनकर बचपन बिताया। सैन्य जीवन में करियर बनाने की इच्छा जब सोफिया ने जताई तो परिवार ने पूरे समर्थन के साथ उनका हौसला बढ़ाया। 1997 में एमएस यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में मास्टर्स करने के बाद वे भारतीय सेना की सिग्नल कोर में अधिकारी बनीं। उनका सैन्य सफर कई उपलब्धियों से भरा है। 2006 में उन्हें कांगो में संयुक्त राष्ट्र मिशन में सैन्य पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिली। वहीं 2016 में वे भारत की ओर से फोर्स 18 अभ्यास में सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं। इस अभ्यास में वे सभी देशों की टुकड़ियों में इकलौती महिला कमांडर थीं। 

Nsmch
NIHER

शायना हैं वंडर वुमन  

वहीं दूसरी ओर उनकी बहन डॉ. शायना सुनसारा भी किसी से कम नहीं हैं। वे एक अर्थशास्त्री, पूर्व आर्मी कैडेट, फैशन डिजाइनर, पर्यावरणविद् और माँ हैं। मिस इंडिया अर्थ 2017 और मिस यूनाइटेड नेशंस 2018 का ताज पहन चुकीं सुनसारा को वडोदरा की "वंडर वुमन" भी कहा जाता है। वे एक लाख पेड़ लगाने की पहल और भारतीय फैशन इंडस्ट्री में योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी नवाज़ी जा चुकी हैं।

रक्षा मंत्रालय ने की सोफिया की प्रशंसा 

रक्षा मंत्रालय ने महिला दिवस के अवसर पर कर्नल कुरैशी को सोशल मीडिया एक्स पर सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों का उल्लेख किया। मंत्रालय ने लिखा कि,"2016 में फोर्स18 अभ्यास में टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी। एक प्रेरणास्रोत।" आज कर्नल सोफिया कुरैशी न केवल भारतीय सेना की शान हैं। बल्कि पूरे देश के लिए संघर्ष, समर्पण और साहस का प्रतीक बन चुकी हैं।