BJP New National President: कौन होगा बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष? बिहार चुनाव में जीत के बाद हलचल तेज, इन नामों पर चल रही चर्चा

BJP New National President: NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद सरकार गठन की तैयारियाँ तेज है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो घई है। कई नामों पर चर्चाएं चल रही है लेकिन सस्पेंस बरकरार है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष?- फोटो : social media

BJP New National President: बिहार में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के बाद अब नई सरकार के गठन को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जारी है। जानकारी अनुसार 20 नवंबर को गांधी मैदान में 10वीं बार सीएम नीतीश कुमार शपथ ग्रहण करेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। बिहार में भाजपा पहली बार बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी को सबसे अधिक 89 सीट मिली है।  

बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन? 

बिहार में बड़ी जीत मिलने के बाद भाजपा के खेमे में खुशी का माहौल है। इसी बीच भाजपा के नई राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भी हलचल तेज हो गई है। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर चर्चा तेज है। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संकेत दिया था कि चुनाव खत्म होते ही अध्यक्ष पद पर फैसला घोषित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया था कि अध्यक्ष चुनने को लेकर पार्टी और संघ के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है।

नड्डा के कार्यकाल को दो बार मिला विस्तार

जेपी नड्डा जनवरी 2020 से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल जून 2023 में समाप्त हो गया था, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए पहले प्रारंभिक विस्तार दिया गया। फिर कई महत्वपूर्ण चुनावों के चलते इसे दोबारा बढ़ाया गया। अब जबकि बिहार और अन्य राज्यों में चुनावी चरण समाप्त हो चुके हैं, नड्डा के उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा को लेकर पार्टी अंदरुनी तौर पर बेचैनी महसूस कर रही है।

कौन होगा भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में कई दिग्गज और महिलाओं के नाम की चर्चा तेज है। बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर पार्टी के भीतर कई नामें में मनोहर लाल खट्टर (केंद्रीय मंत्री, पूर्व CM हरियाणा), शिवराज सिंह चौहान (केंद्रीय मंत्री, पूर्व CM मध्य प्रदेश), धर्मेंद्र प्रधान (केंद्रीय शिक्षा मंत्री), भूपेंद्र यादव (केंद्रीय श्रम मंत्री) शामिल हैं। वहीं पहली बार महिला अध्यक्ष बनाने की भी संभावनाएं जताई जा रही है। 

महिला अध्यक्ष बनाए जानें की संभावना?

सूत्रों के मुताबिक पार्टी पहली बार महिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भी विचार कर सकती है। महिलाओं में निर्मला सीतारमण (केंद्रीय वित्त मंत्री), डी. पुरंदेश्वरी (पूर्व केंद्रीय मंत्री, आंध्रप्रदेश BJP अध्यक्ष)और वनाथी श्रीनिवासन (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा) के नामों पर चर्चा है। भाजपा की चुनावी सफलता और बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। पार्टी नेतृत्व ने संकेत दिया है कि फैसला जल्द सामने आ सकता है।