Saturday remedies: शनिवार को भूलकर भी न लें ये 5 चीजें, वरना नाराज हो सकते हैं शनिदेव

Saturday remedies: शनिवार के दिन रुमाल, सरसों का तेल, लोहा, उड़द और चमड़े की वस्तुएं लेना अशुभ माना जाता है। जानिए शनिदेव को नाराज होने से बचाने के उपाय।

Saturday remedies
शनिवार को कौन सा काम नहीं करना चाहिए?- फोटो : social media

Saturday remedies:  शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि व्यक्ति के कर्मों का फल देते हैं और गलती होने पर दंड भी देते हैं। यही कारण है कि शनिवार को किया गया छोटा सा गलत काम भी लंबे समय तक परेशान कर सकता है। शास्त्रों में कुछ ऐसी वस्तुओं का उल्लेख मिलता है, जिन्हें इस दिन किसी से लेना अशुभ माना गया है। माना जाता है कि इन चीजों को लेने से शनि दोष सक्रिय हो सकता है और जीवन में रुकावटें आने लगती हैं।

शनिवार को रुमाल लेना क्यों माना जाता है अशुभ

रुमाल रोजमर्रा की बेहद निजी वस्तु है, जो न सिर्फ पसीना बल्कि व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा भी अपने भीतर समेट लेता है। मान्यता है कि शनिवार के दिन किसी दूसरे व्यक्ति का रुमाल लेने से उसकी परेशानियां और मानसिक तनाव आपके जीवन में प्रवेश कर सकते हैं। इससे मन अशांत रह सकता है और बिना वजह चिंता बढ़ने लगती है। यदि शनिवार को शुभ फल पाना चाहते हैं तो बेहतर होता है कि नया रुमाल खरीदकर किसी जरूरतमंद को दान कर दिया जाए।

काली उड़द लेने से क्यों बचना चाहिए

काली उड़द को शनि ग्रह से विशेष रूप से जोड़ा जाता है। शास्त्रों के अनुसार शनिवार को किसी से काली उड़द लेना पारिवारिक कलह, धन की कमी और आपसी मतभेद को जन्म दे सकता है। ऐसा माना जाता है कि यह शनि की कठोर दृष्टि को आकर्षित करता है। वहीं यदि इसी दिन काली उड़द का दान किया जाए तो शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होने लगता है।

चमड़े की वस्तुएं शनिवार को क्यों नहीं लेनी चाहिए

जूते, चप्पल, बेल्ट या अन्य चमड़े से बनी वस्तुएं भी शनि से संबंधित मानी जाती हैं। शनिवार के दिन इन्हें किसी से लेना अपमान, संघर्ष और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। कई ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि इससे जीवन में बार-बार कठिन परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं। हालांकि पुराने जूते-चप्पल का दान करना इस दिन शुभ माना गया है, लेकिन नया चमड़े का सामान लेना या खरीदना टालना चाहिए।

शनिवार को लोहा लेने से क्या होता है

लोहा शनि की प्रमुख धातु मानी जाती है। शनिवार के दिन किसी से लोहा, औजार, ताला या लोहे के बर्तन लेना शनि दोष को बढ़ा सकता है। इसके प्रभाव से करियर में रुकावटें, विवाद और कभी-कभी दुर्घटना के योग भी बन सकते हैं। इसलिए इस दिन लोहे से जुड़ी चीजें लेने से बचना ही बेहतर माना गया है।

लौंग लेने से क्यों आती हैं बाधाएं

शनिवार के दिन किसी से लौंग लेना भी अशुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे कार्यों में बार-बार अड़चन, मानसिक बेचैनी और जीवन में अनचाहे उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। यदि लौंग का उपयोग करना ही हो तो स्वयं खरीदकर हनुमान जी या शनिदेव को अर्पित करना अधिक शुभ फल देता है।

सरसों का तेल शनिवार को क्यों नहीं लेना चाहिए

शनिवार के दिन सरसों का तेल लेना सबसे अधिक अशुभ माना गया है। ज्योतिष के अनुसार इससे कर्ज, अचानक खर्च और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। मान्यता है कि इससे शनि का नकारात्मक प्रभाव सीधे जीवन पर पड़ता है। इसके विपरीत यदि इसी दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दान किया जाए या पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाया जाए तो शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।