Bihar Vidhansabha Chunav 2025: राजद और कांग्रेस के बिगड़ते समीकरण के बीच बिहार के कांग्रेसियों का आज दिल्ली में जुटान,राहुल-खड़गे की बैठक में चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा
Bihar Vidhansabha Chunav 2025:बिहार में महागठबंधन में कांग्रस राजद के दरकते रिश्तों के बीच सूबे के कांग्रेसियों की बड़ी बैठक आज दिल्ली में होने वाली है...

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार कांग्रेस के नेताओं का आज दिल्ली में जुटान होगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ मीटिंग में चुनावी रणनीति पर मंथन होगा। बिहार में राजद के साथ कांग्रेस का समीकरण गड़बड़ाता दिख रहा है। इस मायने में यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की उपस्थिति में हो रही है, जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक का उद्देश्य बिहार में पार्टी की स्थिति को मजबूत करना और चुनावी तैयारी को गति देना है।
इस बैठक का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक हैं। पहले यह बैठक 12 मार्च को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे 25 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, सभी विधायक, विधान पार्षद, सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे
राहुल गांधी ने पिछले कुछ महीनों में सामाजिक न्याय पर जोर दिया है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि राज्य इकाई इस कथानक को कितनी अच्छी तरह आगे बढ़ा पा रही है। पार्टी के भीतर आवश्यक बदलावों पर चर्चा होगी ताकि चुनावी तैयारियों को बेहतर बनाया जा सके।क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन: महागठबंधन में शामिल दलों के साथ तालमेल बनाने के मुद्दे पर भी चर्चा होगी.
हाल ही में राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो एक दलित नेता हैं। उनकी नियुक्ति से पार्टी ने समाज के एक बड़े वर्ग को संदेश देने की कोशिश की है। इसके अलावा, कन्हैया कुमार जैसे युवा नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ दी गई हैं, जो रोजगार और पलायन जैसे मुद्दों पर सक्रियता दिखा रहे हैं.
बहरहाल कांग्रेस की बैठक का उद्देश्य न केवल आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाना है बल्कि पार्टी की जमीनी मौजूदगी और संगठनात्मक मजबूती को भी बढ़ाना है। राजद के साथ कांग्रेस के काल्ड वार पर भी इस बैठक में चर्चा की उम्मीद है।