LATEST NEWS

Delhi Assembly Election Results 2025: दिल्ली चुनाव में महज 5 महिला विधायक जीती, भाजपा 4 से आप से सिर्फ आतिशी

Delhi Assembly Election:दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 96 महिला उम्मीदवारों ने भी अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन जीत सिर्फ पांच महिला प्रत्याशियों को नसीब हुई। कांग्रेस ने सात सीटों पर महिलाओ को टिकट दिया था।

Delhi Assembly Election Results 2025: दिल्ली चुनाव में महज 5 महिला विधायक जीती, भाजपा 4 से आप से सिर्फ आतिशी
दिल्ली चुनाव में महज 5 महिला विधायक जीती- फोटो : Google

N4N डेस्क।दिल्‍ली की सत्ता पर 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी ने कब्ज़ा किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम कई मायनों में अप्रत्याशित रहे। AAP को सबसे बड़ा झटका अरविंद केजरीवाल की हार से मिला है। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश वर्मा से लगभग चार हज़ार वोट से हार गए हैं। इस चुनाव में कुल 699 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। राष्ट्रीय दलों को छोड़कर कई क्षेत्रीय दल चुनाव मैदान में उतरे थे। मगर भाजपा और आप को छोड़कर कोई अन्य दल खाता तक नहीं खोल पाया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 96 महिला उम्मीदवारों ने भी अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन जीत सिर्फ पांच महिला प्रत्याशियों को नसीब हुई।


वही, बात अगर 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 76 महिला प्रत्याशी थीं। मगर इस बार प्रत्याशियों की संख्या में इजाफा हुआ। कुल 96 महिला प्रताशियों ने भी चुनाव लड़ा। मगर 91 को हार का सामना करना पड़ा। सिर्फ पांच सीटों पर ही महिला उम्मीदवार चुनाव जीत सकी हैं। कांग्रेस ने सात सीटों पर महिलाओ को टिकट दिया था। वहीं आप और भाजपा ने 9-9 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को उतारा था।


भाजपा की नौ में से 4 को मिली जीती


दिल्ली विधान सभा चुनाव को लेकर आयोग के आंकड़ों के मुताबिक़ भारतीय जनता पार्टी को 45.56 प्रतिशत वोट और आम आदमी पार्टी को 43.57 प्रतिशत वोट मिले हैं।भाजपा ने कुल 9 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को खड़ा किया था। नतीजों में 4 महिला कैनडीडेट जीत दर्ज करने में सफल रही है। इनमे सबसे बड़ी जीत नजफगढ़ सीट से भाजपा नेता नीलम पहलवान ने विजय पताका फहराया है। नीलम ने आप उम्मीदवार तरुण कुमार को 29009 मतों के अंतर से हराया है। 

वजीरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा ने आप के नीरज गुप्ता को दी है। पूनम को कुल 54721 वोट मिले। नीरज गुप्ता 43296 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दोनों के बीच हार जीत का अंतर 11425 मतों का रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी रागिनी नायक को सिर्फ 6348 वोट मिले।

शालीमार बाग विधानसभा सीट पर भाजपा की रेखा गुप्ता ने जीत हासिल की। उन्होंने आप उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29595 मतों से हराया। रेखा गुप्ता को कुल 68200 और बंदना कुमारी को 3860 मत मिले।

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट भी भाजपा के खाते में गई। यहां भाजपा नेता शिखा रॉय ने दिग्गज आप नेता सौरभ भारद्वाज को 3188 मतों के अंतर से हराने में कामयाबी हासिल की।


वही भाजपा की तरह आप ने भी 9 महिला उम्मीदवार खड़े किए लेकिन आम आदमी पार्टी से चुनाव जीतने वाली आतिशी सिंह इकलौती महिला प्रत्याशी हैं। उन्होंने कालकाजी विधानसभा सीट पर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी को 3521 मतों से चुनाव हराया। आतिशी को कुल 52154 वोट मिले। वहीं रमेश बिधूड़ी के खाते में 48633 वोट आए।

Editor's Picks