LATEST NEWS

Delhi CM BJP दिल्ली में मुख्यमंत्री के लिए खेसारी लाल यादव ने मनोज तिवारी का सुझाया नाम, कहा- वह सीएम बने तो बिहारियों के लिए गर्व की बात

Delhi CM BJP - दिल्ली में बीजेपी का नया सीएम कौन होगा, इसको लेकर मनोज तिवारी का नाम भोजपुरी गायक खेसार लाल यादव ने सुझाया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल का वह सबसे बड़ा चेहरा हैं। वह सीएम बनते हैं तो यहां के लोगों के लिए गर्व की बात होगी।

Delhi CM BJP  दिल्ली में मुख्यमंत्री के लिए खेसारी लाल यादव ने मनोज तिवारी का सुझाया नाम, कहा- वह सीएम बने तो बिहारियों के लिए गर्व की बात
मनोज तिवारी के सिर पर सजे सीएम का ताज- फोटो : NEWS4NATION

PATNA - दिल्ली में 27 साल बाद अपनी सरकार बनाने जा रही भाजपा अभी तक अपने सीएम का नाम फाइनल नहीं कर सकी है। इसी बीच कई मुख्यमंत्री पद के लिए कई चेहरों के नाम सामने आए हैं। जिसमें पांच नेताओं के नाम आगे चल रहे हैं। इनमें प्रवेश वर्मा के साथ बांसुरी स्वराज सहित सांसद मनोज तिवारी के नाम भी शामिल हैं।

पूर्वांचल से सीएम बने तो मनोज तिवारी सबसे आगे

माना जा रहा है कि अगर पूर्वांचल से किसी नेता को सीएम बनाया जायेगा तो उसमें मनोज तिवारी का नाम सबसे आगे हैवहीं मनोज तिवारी को  भोजपुरी एक्टर व सिंगर खेसारी लाल यादव का समर्थन मिल गया है। उन्होंने दरभंगा में कहा कि अगर भोजपुरी जगह के सुपरस्टार मनोज तिवारी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि अगर मनोज तिवारी मुख्यमंत्री बनते हैं तो यह यूपी बिहार वासियों के लिए ख़ुशी की बात होगी।

खेसारी लाल यादव ने कहा कि यह हमलोगों के लिए गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश का हमारी भाषा का एक गायक हमलोग के बीच रहने वाले मनोज तिवारी दिल्ली के सीएम होंगे। हमारे मनोज भैया ने ऐसा रास्ता बनाया है कि हम कलाकार भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं यह मार्ग प्रशस्त हो गया है। 

बता दें कि दस साल तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार रही है। वहीं हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें पटखनी देते हुए दिल्ली की सत्ता की कुर्सी से उतार दिया है। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस जीत में तीन बार के सांसद मनोज तिवारी की भी बड़ी भूमिका मानी जा रही है। 


Editor's Picks