Happy Birthday Pawan Singh : नशे में धूत पवन सिंह ने ऐसे मनाया अपना 40वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Happy Birthday Pawan Singh : पावर स्टार पवन सिंह का आज 40वां जन्मदिन है। पवन सिंह अपनी जन्मदिन के दिन अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आए हैं। पवन सिंह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पवन सिंह नशे में धूत नजर आ रहे हैं।

पवन सिंह
40 साल के हुए पवन सिंह - फोटो : social media

Happy Birthday Pawan Singh : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का आज 40वां जन्मदिन है। पवन सिंह ने आधी रात को अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे जन्मदिन के मौके पर केक काटते हुए ‘हर-हर महादेव’ के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके साथ उनके नए गाने की डांसर भी दिखाई दे रही हैं, जो केक काटने में उनकी मदद करती दिखती हैं। आज ही सुबह 7 बजे पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना भी रिलीज हुआ है।

पवन सिंह का 40वां जन्मदिन 

वीडियो में पवन सिंह नशे में धूत नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनको तीखी प्रतिक्रियाएं मिल रही है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने इस पर नाराजगी जताई है, जबकि कई प्रशंसक अपने चहेते स्टार के जन्मदिन का जश्न मनाते नजर आए। पवन सिंह वीडियो में नशे में इतने धूत दिख रहे हैं कि उनसे केक भी नहीं काटा जा रहा है ऐसे में उनकी कोएक्ट्रेस केक काटने में मदद करती नजर आ रही हैं। वहीं लोगों का कहना है कि, भोजपुरी के सबसे लोकप्रिय गायक के इस हाल को निराशाजनक बता रहे हैं।

साधारण शुरुआत से ‘पावर स्टार’ तक का सफर

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सितारों में गिने जाते हैं। वे सिर्फ एक सफल अभिनेता ही नहीं, बल्कि बेहतरीन गायक भी हैं। उनकी फिल्में और गाने अक्सर बॉक्स ऑफिस और म्यूजिक चार्ट्स पर रिकॉर्ड बनाते हैं, जिस वजह से फैंस उन्हें ‘पावर स्टार’ कहते हैं। पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा जिले के जोकहरी गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा आरा से पूरी की। गायिकी की शिक्षा उन्हें अपने चाचा अजीत सिंह से मिली। 

'लॉलीपॉप लागेलू' से मिली लोकप्रियता 

बचपन से ही संगीत के प्रति रुचि रखने वाले पवन सिंह स्टेज शो में गाना गाते थे और शुरुआती दिनों में संगीत समारोहों में हारमोनियम भी बजाया करते थे। भोजपुरी फिल्म “रंगली चुनरिया तोहरे नाम” से उन्होंने बतौर लीड एक्टर पहचान बनाई। इसके बाद साल 2008 में रिलीज हुआ उनका गाना “लॉलीपॉप लागेलू” सुपरहिट साबित हुआ और उन्हें रातों-रात अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। आज भी यह गाना भोजपुरी संगीत के सबसे लोकप्रिय गीतों में शामिल है।

राजनीतिक जीवन 

पवन सिंह को अब तक दो अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने में उनका अहम योगदान माना जाता है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा और बिहार के कराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। हालांकि, उन्हें राजा राम सिंह कुशवाहा से एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। तमाम विवादों और उतार-चढ़ाव के बावजूद पवन सिंह की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। आज भी वे भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में शुमार हैं।