भोलेनाथ’ और ‘तेरा इंतज़ार’ के बाद अनुराग कीर्ति सिंह लेकर आए ‘तेरे जाने के बाद’

गीत को अनुराग कीर्ति ने अपनी आवाज़ दी है और वे स्वयं इसके संगीत वीडियो में भी नज़र आ रहे हैं। गीत के बोल यशस्वी चतुर्वेदी ने लिखे हैं, जबकि संगीत संयोजन अवनीश पातर ने किया है। वीडियो में अभिनेत्री चेतना ध्यानी की भावपूर्ण प्रस्तुति है

Anurag Kirti Singh
Anurag Kirti Singh- फोटो : news4nation

Anurag Kirti Song : बिहार की धरती से जुड़े और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के साधक अनुराग कीर्ति सिंह अपने नए गीत ‘तेरे जाने के बाद’ के साथ एक बार फिर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किए हैं। प्रेम, याद और जुदाई की भावनाओं को समेटे यह गीत उनकी संगीत यात्रा का एक नया पड़ाव है।


इससे पहले ‘भोलेनाथ’, जो ज़ी म्यूज़िक कंपनी से रिलीज़ हुआ था, को श्रोताओं का भरपूर प्यार मिला। इसके बाद रोमांटिक गीत ‘तेरा इंतज़ार’ भी संगीतप्रेमियों के बीच खूब पसंद किया गया। इसी स्नेह और प्रोत्साहन के साथ अनुराग अब एक अलग भावनात्मक रंग लेकर ‘तेरे जाने के बाद’ प्रस्तुत कर रहे हैं।


गीत को अनुराग कीर्ति ने अपनी आवाज़ दी है और वे स्वयं इसके संगीत वीडियो में भी नज़र आ रहे हैं। गीत के बोल यशस्वी चतुर्वेदी ने लिखे हैं, जबकि संगीत संयोजन अवनीश पातर ने किया है। वीडियो में अभिनेत्री चेतना ध्यानी की भावपूर्ण प्रस्तुति गीत को और खास बनाती है।


अनुराग कहते हैं, “कुछ लोग हमारे साथ नहीं रहते, लेकिन उनकी यादें हमारे भीतर बनी रहती हैं। ‘तेरे जाने के बाद’ उन्हीं अनकहे एहसासों को सुर देने की एक कोशिश है।”


हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित अनुराग ने विभिन्न मंचों, रेडियो और टेलीविजन कार्यक्रमों में अपनी कला प्रस्तुत की है। वे अपनी संगीत यात्रा में अपने गुरुजनों और परिवार के आशीर्वाद को विशेष महत्व देते हैं तथा अपने स्वर्गीय दादाजी स्व. सत्यदेव सिंह जी का सादर स्मरण करते हैं। तेरे जाने के बाद’ अब अनुराग कीर्ति के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।