Kangana ranaut married: क्या कंगना रनौत ने कर ली गुपचुप शादी? मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों में दिखीं, नए लुक ने बढ़ाई चर्चा

Kangana ranaut married: कंगना रनौत का मंगलसूत्र और चूड़ियों वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस बीच फैंस पूछ रहे हैं क्या एक्ट्रेस ने गुपचुप शादी कर ली है? जानिए क्या है पूरा मामला।

Kangana ranaut married
कंगना रनौत का मंगलसूत्र- फोटो : social media

Kangana ranaut married: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या बयान नहीं, बल्कि उनका नया लुक है। सोशल मीडिया पर कंगना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या उन्होंने चुपचाप शादी कर ली है।

वीडियो में कंगना रनौत एक घर से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। उनके साथ सिक्योरिटी टीम भी दिखाई दे रही है। कंगना ने हल्के गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ है। माथे पर बिंदी, गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने उनका अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। वह अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ती दिखीं और इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की।

वीडियो को देखकर लोगों ने पूछे सवाल

वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही सामने आया, लोगों ने तरह-तरह के सवाल पूछने शुरू कर दिए। कई यूजर्स ने पूछा कि क्या कंगना रनौत ने शादी कर ली है। कुछ लोगों ने लिखा कि शायद उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी की है। वहीं कई लोगों का मानना है कि यह उनका किसी फिल्म का लुक हो सकता है। कुछ फैंस का कहना है कि कंगना अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे भी दावे किए जा रहे हैं कि यह लुक फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 3’ या फिर ‘क्वीन 2’ के लिए हो सकता है। खबरों के मुताबिक ‘क्वीन 2’ को ‘क्वीन फॉरेवर’ नाम से बनाया जा रहा है और कंगना इन दिनों इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं।

कैसी है कंगना रनौत की जिंदगी?

हालांकि अभी तक कंगना रनौत या उनकी टीम की तरफ से शादी की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने इस वायरल वीडियो या अपने लुक को लेकर भी कुछ नहीं कहा है। इसी वजह से लोगों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है। कंगना रनौत की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। वह फिलहाल 39 साल की हैं और अभी तक शादी नहीं की है। राजनीति में आने के बाद उनका नाम केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों कई बार साथ नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

फिल्म की शूटिंग का हिस्सा

कंगना रनौत ने इन खबरों को साफ तौर पर गलत बताया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अगर उनके और चिराग पासवान के बीच कुछ होता, तो अब तक सबको पता चल जाता। उन्होंने मजाक में कहा था कि अगर रोमांस होता तो आज उनके बच्चे भी होते। कंगना और चिराग ने साल 2011 में फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ काम किया था। फिलहाल कंगना के वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल जरूर बढ़ा दी है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि उनका यह लुक असली जिंदगी से जुड़ा है या फिर किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा।