बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR FLOOD : जेडीयू नेता छोटू सिंह ने कसी कमर,बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में सैंकड़ों बाढ़ पीड़ितों के बीच किया वस्त्र वितरण व कराया भोज..

BIHAR FLOOD : जेडीयू नेता छोटू सिंह ने कसी कमर,बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में सैंकड़ों बाढ़ पीड़ितों के बीच किया वस्त्र वितरण व कराया भोज..

ARA :भोजपुर जिला के बरहरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा जद यू के प्रदेश महासचिव ,बरहरा विधानसभा के प्रभारी  छोटू सिंह द्वारा किया गया एवं बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के लोगों का दुख दर्द सुना। उनके बीच चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया। साथ ही साथ उसके साथ सामूहिक भोज कर उनके दुख दर्द को सुना लगभग 500 महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया और एकवना में मिथिलेश सिंह के पुत्र गिरीश सिंह के डूबने से हुई मौत पर उनके परिवार से मिलकर शोक संतप्त परिवार को  सांत्वना  दिया। 

इस दौरान बरहरा प्रखंड के बबूरा ग्राम में लक्ष्मण महतो के बेटा हीरालाल महतो के डूबने से मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उसके शोक संतप्त परिवार से मिला एवं उसके हर तरह के सहयोग देने का आश्वासन दिया एवं आर्थिक सहयोग दिया।

जदयू नेता ने कहा बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार काम कर रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लगातार कैंप करें। छोटू सिंह ने कहा कि बाढ़ को लेकर कुछ लोग राजनीति भी कर रहे हैं। जो कहीं से सही नहीं है। यह वक्त बाढ़ पीड़ितों को जितना हो सके उतना मदद करने का है।


 कार्यक्रम में उनके साथ भोजपुर जिला अध्यक्ष संजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा पटेल साथ ही बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिव शंकर निषाद ,अमर सिंह ,भीम पटेल राजीव रंजन श्रीवास्तव सूरज कुमार सिंह गुड्डू सिंह ,धीरज सिंह, वीरेंद्र सिंह ,पवन सिंह ,चंदन सिंह ,निवेश शर्मा ,वीरेंद्र सिंह ,विक्की सिंह, अमरेश सिंह ,आशुतोष जी ,गुड्डू पांडे सहित अनेक लोग उनके यात्रा में शामिल हुए कार्यक्रम में छोटू सिंह ने कहा माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जो राहत चलाया गया है उसको जन-जन तक पहुंचाएंगे और उसके हर दुख दर्द में शामिल रहने का वादा किया।


Editor's Picks