बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR FLOOD : बगहा में शहर के साथ दियारा इलाकों में बाढ़ ने मचाई तबाही, मवेशियों के साथ ऊँचे स्थानों पर लोगों ने ली शरण

बगहा में बाढ़ ने मचाई तबाही

BETTIAH : बाढ़ से पूरे उत्तर बिहार में त्राहिमाम मचा हुआ है। बगहा के दियारा इलाका समेत शहर के भी कई वार्डों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिले के कई गांव जलमग्न हो गए हैं। इस बीच बगहा रतनमाला के वार्ड 33 और अन्य बाढ़ प्रभावित इलाके में स्थानीय बगहा विधायक राम सिंह पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ हीं उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखे राशन का वितरण भी किया। 

बाढ़ पीड़ितों ने बताया की वे प्रशासन द्वारा राशन पानी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। रात 12 बजे के बाद अचानक घरों में पानी घुसना शुरू हो गया। जिसके बाद मवेशियों को लेकर वे लोग सड़क और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने चले गए। घरों में पानी घुसने के कारण अब तक खाना पीना का कोई इंतजाम नहीं हुआ है। शहर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। वार्ड नंबर 25 वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राहुल सिंह के द्वारा अपने वार्डों में जिनके घर में बाढ पानी घुस गया है उनको ऊंचे स्थानों पर पहुंचने का काम किया गया।

उन्होंने कहा की सरकार के द्वारा इन लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराई जाए। वार्ड सदस्यों ने अपने अपने बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन से कम्युनिटी किचन चलाने की मांग की है। कहा है की वे लोग रात से हीं लोगों के बीच घूम कर उनके हालत का जायजा ले रहे हैं और प्रशासन को इन सभी मामलों से अवगत करा रहे हैं।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Editor's Picks