बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NALANDA NEWS : फ्रांसीसी राजदूत ने नालंदा विश्वविद्यालय का किया दौरा, छात्रों की गतिशिलता बढ़ाने पर दिया जोर, विश्व शांति स्तूप भी गए

NALANDA NEWS : फ्रांसीसी राजदूत ने नालंदा विश्वविद्यालय का किया दौरा, छात्रों की गतिशिलता बढ़ाने पर दिया जोर, विश्व शांति स्तूप भी गए

NALANDA : भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी माथू ने शुक्रवार को ऐतिहासिक नालंदा खंडहर और राजगीर में विश्व शांति स्तूप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय के टीम के साथ छात्र गतिशीलता को बढ़ावा देने पर चर्चा की। ट्विटर पर अपने पोस्ट में राजदूत माथू ने लिखा कि युनेस्को विश्व विरासत स्थल, ज्ञान के प्राचीन केंद्र नालंदा महाविहार में उपस्थित होकर और राजगीर में विश्व शांति स्तूप का दौरा करके खुशी हो रही है। नालंदा विश्वविद्यालय की टीम के साथ छात्र गतिशीलता को बढ़ावा देने पर उत्कृष्ट चर्चा हुई।

नालंदा विश्वविद्यालय भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य प्राचीन नालंदा महाविहार की विरासत को पुनर्जीवित करना है। यह विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। फ्रांसीसी राजदूत के इस दौरे से भारत और फ्रांस के बीच शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और साझेदारी को और मजबूती मिलेगी।

बता दें कि फ्रांसीसी राजदूत बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गया के पितृपक्ष मेले को भी देखा। जहां उन्होंने मेले के इतिहास की जानकारी ली। साथ ही यहां प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था की तारीफ की। 

REPORT - PRANAY RAJ

Editor's Picks