BIHAR WEATHER : बिहार में इस दिन से बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी में होने लगी हलचल, हो सकती है झमाझम बारिश

BIHAR WEATHER : बिहार में इस दिन से बदलेगा मौसम, बंगाल की खा

PATNA : पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने सूबे के लोगो को परेशान कर रखा है। लेकिन आज बिहार में तापमान में गिरावट आयी है। आसमान में बादल छाए हुए है। इसके कारण प्रदेश के लोगो को प्रचंड धूप और उमस भरी गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिली है। हालाँकि बारिश होने के कोई आसार नहीं दिख रहे है। 

मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया। इसके अनुसार बंगाल की खाड़ी में बढ़ी हलचल अगले कुछ दिनों तक बिहार को प्रभावित करनेवाला है। समुद्र तल मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी तक बढ़ रहा है। इस कारण बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर उत्तर प्रदेश और बिहार पर देखने को मिलेगा। 

मौसम विभाग ने बताया कि 24 सितंबर से बिहार में  मानसून की वापसी की शुरुआत होगी। बिहार में अचानक से मौसम का पारा गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार  सुपौल , सहरसा मधेपुरा अररिया, मुगेंर बांका ,जमुई .भागलपुर,सहरसा, पूर्णिया , खगड़िया,शेखपुरा , औरंगाबाद ,अरवल ,भोजपुर बक्सर और पटना में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री सेलसियस बेगुसराय में दर्ज किया गया है।