पटना के ये 3 इलाके रईसों की है पहली पसंद, यहां घर लेना हो गया है सपना

पटना के ये 3 इलाके रईसों की है पहली पसंद, यहां घर लेना हो गय

बिहार की राजधानी पटना राज्य की सबसे तेजी से डेवलप होने वाली शहरों में से एक है। प्रदेश का हर व्यक्ति या तो पटना से जुड़ा है या शहर का हिस्सा होना चाहता है। हर दिन लाखों लोग पटना आते है, कोई सिर्फ काम के लिए पहुंचता है तो कोई यहां बसने की चाहत लिए। लेकिन शहर में डेवलपमेंट के साथ बढ़ती महंगाई के कारण कई लोगों का आज भी इस शहर में घर होना एक सपना ही है। ऐसे में जिन लोगों के पास प्रयाप्त धन नहीं वो बेहतर इलाके में भाड़े पर घर लेकर रहते है। ऐसे में आइए जानते है पटना के वो टॉप इलाके जहां रहना रहीस लोगों की पहली पसंद है। 


दरअसल, पटना में लगातार चल रहे निर्माण कार्य के कारण लोग ट्रैफिक व्यवस्था से काफी परेशान होते जा रहे है। ऐसे में सभी चाहते है कि वो किसी ऐसी जगह पर रहे जहां उन्हें सब कुछ उपलब्ध हो जाए और उन्हें ज्यादा कहीं भाग दौड़ ना करना पड़े। वहीं, इस तरह की डिमांड को पूरा करने के लिए शहर में 3 ऐसे इलाके है जहां रहना लोगों की पहली पसंद होते जा रही है। इन तीन इलाकों में दानापुर, बिहटा और बोरिंग रोड शामिल है। यहां पर आपको हर एक सुविधा उपलब्ध हो जाएगी जिसकी किसी को जरूरत पड़ती है। 


गौरतलब हो कि, पटना का दानापुर और बिहटा इलाका ऐसा इलाका है, जहां से स्कूल, अस्पताल, मॉल, से लेकर हर वो सुविधा उपलब्ध है जिसके लिए इंसान पटना में दर-दर भटकता है। यहां के लोगों को कहीं दूर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है, वो बस अपने घर से बाहर निकलते है और उन्हें सभी सुविधा मिल जाती। वहीं, पटना के बोरिंग रोड की बात करें तो ये शहर का ऐसा इलाका है जहां से एयरपोर्ट और स्टेशन दोनों ही सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके अलावा ये जगह IAS और IPS जैसे अधिकारियों की पहली पसंद है, जिसके कारण यहां की सुरक्षा बेहद टाइट रहती है।