बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP PARIVARTAN YATRA: झारखंड की धरती पर MP के CM मोहन यादव का कल आगमन, दुमका में सभा को करेंगे संबोधित, आने से पहले JMM ने साधा निशाना, कही ये बात

BJP PARIVARTAN YATRA: झारखंड की धरती पर MP के CM  मोहन यादव का कल आगमन, दुमका में सभा को करेंगे संबोधित, आने से पहले JMM ने साधा निशाना, कही ये बात

BJP PARIVARTAN YATRA: भाजपा की परिवर्तन यात्रा में सोमवार (30 सितंबर) को दुमका में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आने वाले हैं। जहां वो आउटडोर स्टेडियम में एक सभा को संबोधित करने वाले हैं। सीएम के आगमन को लेकर दुमका में हलचल तेज हो गई है। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता नलिन सोरेन ने निशाना साधते हुए कहा कि चाहे कोई भी आ जाए इससे हमें कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। हमारी स्थिति काफी मजबूत है। आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

नलिन सोरेन की प्रतिक्रिया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता नलिन सोरेन ने BJP पर हमला करते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुमका आए थे, लेकिन नतीजा सभी को पता है। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड में कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगा रही है, लेकिन इसका झामुमो पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि संथाल परगना सहित पूरे झारखंड में झामुमो की जीत पक्की है।

आंगनबाड़ी सेविकाओं की मांग

रविवार को नलिन सोरेन आंगनबाड़ी सेविकाओं के एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां सेविकाओं ने मांग की कि उन्हें सरकारी सेवक का दर्जा दिया जाए और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और एकमुश्त 5 लाख रुपए दिए जाएं। सेविकाओं ने अपने वेतन और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर यह मुद्दा उठाया।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन समारोह

सोमवार को दुमका में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, और अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

तैयारियों का जायजा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और संथाल परगना प्रमंडल प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने रविवार को सभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीमवर्क और संगठनात्मक क्षमता का प्रदर्शन करने की अपील की।

Editor's Picks