बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिडीह से CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू ने बीजेपी पर किया हमला, कहा-' किसानो के बारें में नहीं सोचती है केंद्र सरकार हम लड़ेंगे हक की लड़ाई'

गिरिडीह से CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू ने बीजेपी पर किया हमला, कहा-'  किसानो के बारें में नहीं सोचती है केंद्र सरकार हम लड़ेंगे हक की लड़ाई'

गिरिडीह: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सोमवार को गिरिडीह पहुंचीं थी। जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया। जिले के लिए करोड़ों की योजनाओं का शुभारंभ किया। उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जमकर उत्साह दिखाया।

विकास कार्यों का शिलान्यास

 गिरिडीह में विधायक कल्पना सोरेन ने सर जेसी बोस विश्वविद्यालय और इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण के लिए बाउंड्रीवाल का शिलान्यास किया। बेंगाबाद प्रखंड के महुआर मौजा में महिला कॉलेज और सड़क निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य जिले में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करना और युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा की बेहतर सुविधाएं देना है।

कृषि मेला और किसानों को परिसंपत्तियों का वितरण

कल्पना सोरेन ने बेंगाबाद प्रखंड के पेसर टांड़ मैदान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी में भी भाग लिया, जहां उन्होंने किसानों के बीच लगभग एक करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया। उन्होंने किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि हेमंत सरकार किसानों के हितों के प्रति समर्पित है और उन्हें कर्ज माफी जैसी योजनाओं के माध्यम से सहयोग कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय पूंजीपतियों के कर्ज माफ कर रही है।

महिला शिक्षा को मिलेगी मजबूती

बेंगाबाद में गर्ल्स कॉलेज का शिलान्यास करते हुए, कल्पना सोरेन ने कहा कि अब यहां की बच्चियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने क्षेत्र में डिग्री कॉलेज स्थापित करने का वादा किया था, जो अब पूरा हो रहा है।

Editor's Picks