बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

Weather: जल्द होने वाली है देश से मानसून की विदाई, फिलहाल बिहार यूपी समेत अन्य हिस्सों में होगी छिटपुट बारिश

Weather: जल्द होने वाली है देश से मानसून की विदाई, फिलहाल बिहार यूपी समेत अन्य हिस्सों में होगी छिटपुट बारिश

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में 6 अक्टूबर 2024 को गर्मी का दौर जारी रहेगा।   राजधानी दिल्ली में मानसून की विदाई के बाद साफ आसमान और तेज धूप रहेगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की उम्मीद है और आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल:

नॉर्थ-ईस्ट: मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, और असम में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। इन इलाकों में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा।

दक्षिण भारत: दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु, और केरल में भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिण कर्नाटक में विशेष रूप से भारी बारिश की चेतावनी दी है।

पूर्वी भारत: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आज गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

मध्य और पश्चिम भारत: गुजरात, मध्य प्रदेश, और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई जारी है। हालांकि, महाराष्ट्र और उससे सटे आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

देश से होगी मानसून की विदाई

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून देश के शेष हिस्सों से भी विदा हो जाएगा। मानसून की वापसी रेखा अब सुल्तानपुर, पन्ना, खरगोन होते हुए गुजरात तक जा रही है, जिससे गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों से भी मानसून जल्द विदा होगा।

Editor's Picks