बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जानें कैसा रहेगा आज झारखंड के मौसम का हाल? गरजे के बादल, चमकेगी बिजली

जानें कैसा रहेगा आज झारखंड के मौसम का हाल? गरजे के बादल, चमकेगी बिजली

झारखंड के मौसम का हाल: बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में आज कई स्थानों पर बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज (23 सितंबर) को झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है। वहीं राज्य की राजधानी रांची में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा शहर का आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि इस समय बंगाल की खाड़ी में 2 साइक्लोन एक्टिव हैं। इन दोनों को अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन कहते हैं। इस वजह से झारखंड के मौसम पर इसका असर देखने को मिलेगा। आज (23 सितंबर) को झारखंड में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ बिजली चमकने की संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले 3 दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, इसके 2 दिन बाद  अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ जाएगी।

झारखंड में एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बंगाल की खाड़ी और उससे सटे इलाकों में  आज लो प्रेशर एरिया) बनने की संभावना है। इसका असर भी देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून कमजोर रही। 9 जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई।

Editor's Picks