बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Jharkhand election 2024: BJP की पहली 1st जारी,जानें पूर्व CM चंपई सोरेन औऱ बाबूलाल मरांडी को कहां से मिला मौका

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें बाबूलाल मरांडी धनवार से उम्मीदवार हैं। जानिए पूरी सूची और भाजपा की रणनीति।

Jharkhand election 2024: BJP की पहली 1st जारी,जानें पूर्व CM चंपई सोरेन औऱ बाबूलाल मरांडी को कहां से मिला मौका
BJP ने 66 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी- फोटो : SOCIAL MEDIA

Jharkhand assembly election 2024:   भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार (19 अक्तूबर) को आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 66 उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने राज्य प्रमुख बाबूलाल मरांडी को धनवार से लोबिन हेम्ब्रोम को बोरियो, सीता सोरेन को जामताड़ा, झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन को सरायकेला, गीता बालमुचू को चाईबासा , गीता कोड़ा को जगनाथपुर और मीरा मुंडा को पोटका से मैदान में उतारा है।

भाजपा की पहली सूची राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की घोषणा के एक दिन बाद आई है। भाजपा ने घोषणा की कि वह 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि उसके एनडीए सहयोगी आजसू 10 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जद (यू) दो सीटों पर और एलजेपी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

झारखंड चुनाव: भाजपा द्वारा घोषित 66 उम्मीदवारों की सूची यहां दी गई है

धनवार: बाबूलाल मरांडी

राजमहल: अनंत ओझा

बोरियो (एसटी): लोबिन हेम्ब्रोम

लिटिपड़ा (एसटी): बाबूधन मुर्मू

महेशपुर : नवनीत हेम्ब्रोम

शिकारीपाड़ा (एसटी): परितोष सोरेन

नाला : माधव चंद्र महतो

जामताड़ा: सीता सोरेन

दुमका (एसटी): सुनील सोरेन

जामा (एसटी): सुरेश मुर्मू

जरमुंडी : देवेन्द्र कुँवर

मधुपुर: गंगा नारायण सिंह

सारठ : रणधीर कुमार सिंह

देवघर (एससी): नारायण दास

पोरेयाहाट : देवेन्द्रनाथ सिंह

गोड्डा: अमित कुमार मंडल

महगामा: अशोक कुमार भगत

कोडरमा: नीरा यादव

बरकट्ठा: अमित कुमार यादव

बरही:मनोज यादव

बड़कागांव: रोशन लाल चौधरी

हज़ारीबाग़: प्रदीप प्रसाद

सिमरिया (एससी): उज्ज्वल दास

बगोदर: नागेंद्र महतो

जमुआ (एससी): मंजू देवी

गांडेय: मुनिया देवी

गिरिडीह: निर्भय कुमार शाहाबादी

बेरमो: रवींद्र पांडे

बोकारो: बिरंची नारायण

चंदनकियारी (एससी): अमर कुमार बाउरी

सिंदरी: तारा देवी

निरसा: अपर्णा सेनगुप्ता

धनबाद: राज सिन्हा

झरिया : रागिनी सिंह

बाघमारा: शत्रुघ्न महतो

बहरागोड़ा: दिनेशानंद गोस्वामी

घाटशिला (एसटी): बाबूलाल सोरेन

पोटका (एसटी): मीरा मुंडा

जमशेदपुर पूर्वी: पूर्णिमा दास साहू

सरायकेला (एसटी): चंपई सोरेन

चाईबासा (एसटी): गीता बलमुचू

मझगांव (एसटी): बड़कुंवर गागराई

जगनाथपुर (एसटी): गीता कोड़ा

चक्रधरपुर (एसटी): शशिभूषण समद

खरसावां (एसटी): सोनाराम बोदरा

तोरपा (एसटी): कोचे मुंडा

खूंटी (एसटी): नीलकंठ सिंह मुंडा

खिजरी (एसटी): राम कुमार पाहन

रांची: सी.पी. सिंह

हटिया : नवीन जयसवाल

कांके (एससी): जीतू चरण राम

मांडर (एसटी): सन्नी टोप्पो

सिसई (एसटी): अरुण ओरांव

गुमला (एसटी): सुदर्शन भगत

बिशुनपुर (एसटी): समीर ओरांव

सिमडेगा (एसटी): श्रद्धानंद बेसरा

कोलेबिरा (एसटी): सुजान जोजो

मनिका (एसटी): हरिकृष्ण सिंह

लातेहार (एससी): प्रकाश राम

पांकी : कुशवाहा शशि भूषण मेहता

डालटनगंज: आलोक कुमार चौरसिया

बिश्रामपुर : रामचन्द्र चंद्रवंशी

छतरपुर (एससी): पुष्पा देवी भुइयां

हुसैनाबाद:कमलेश कुमार सिंह

गढ़वा: सत्येन्द्र नाथ तिवारी

भवनाथपुर: भानु प्रताप शाही



Editor's Picks