बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JMM Candidates List 2024: JMM ने पहली लिस्ट की जारी, 35 लोगों के नाम में सीएम हेमंत और उनकी पत्नी का नाम शामिल, जानें कहां से लड़ेंगे चुनाव

जेएमएम ने आगामी चुनावों में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखने के लिए अपने अनुभवी विधायकों और कुछ नए चेहरों को मौका दिया है।

JMM Candidates List 2024: JMM ने पहली लिस्ट की जारी, 35 लोगों के नाम में सीएम हेमंत और उनकी पत्नी का नाम शामिल, जानें कहां से लड़ेंगे चुनाव
JMM ने पहली लिस्ट की जारी- फोटो : SOCIAL MEDIA

Jharkhand assembly election 2024: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 35 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।


हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन फिर से चुनाव मैदान में

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव लड़ेंगी। उल्लेखनीय है कि 2023 के गांडेय उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने जीत हासिल की थी, वहीं हेमंत सोरेन ने 2014 और 2019 में बरहेट सीट से जीत दर्ज की थी।




दुमका से बसंत सोरेन फिर चुनाव लड़ेंगे

हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन एक बार फिर दुमका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 2019 में हेमंत सोरेन ने बरहेट और दुमका दोनों सीटों से जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में उन्होंने बरहेट सीट को अपने पास रखा और दुमका से त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद 2020 में हुए उपचुनाव में बसंत सोरेन ने दुमका सीट से जीत हासिल की थी।


जेएमएम के मौजूदा विधायकों को मिला टिकट

जेएमएम ने 2019 के विधानसभा चुनाव में जीतने वाले अधिकांश विधायकों को फिर से टिकट दिया है। इसमें प्रमुख नाम शामिल हैं:


गिरिडीह से सुदिव्य कुमार सोनू

मझगांव से निरल पूर्ति

चाईबासा से दीपक बिरुआ

गुमला से भूषण तिर्की

सिसई से जिगा सुसारण होरो

मधुपुर से हफीजुल अंसारी

नाला से रबींद्रनाथ महतो

तमाड़ से विकास मुंडा

टुंडी से मथुरा महतो

गढ़वा से मिथिलेश ठाकुर

लातेहार से बैद्यनाथ राम

2019 के चुनाव में जेएमएम का प्रदर्शन

2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम ने 30 सीटें जीती थीं। हालांकि, बाद में शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन सांसद बन गए और कुछ अन्य विधायक जैसे चंपाई सोरेन, लोबिन हेम्ब्रम, और सीमा सोरेन पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए।


Editor's Picks