RANCHI : अन्य बड़ी पार्टियों की तर्ज पर अब झारखंड की सत्तारुढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अपनी पार्टी के विस्तारीकरण का कार्य शुरू किया है। इसी क्रम में पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को संगठित करते हुए विदेश में भी अपनी शाखा स्थापित कर रही है।
किया गया है संगठन का निर्माण
दरअसल संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई, शारजाह एवं अबूधाबी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों की बहुत बड़ी संख्या है,उनको एकजुट करते हुए वहां के कार्यकर्ताओँ नें एक संगठन का निर्माण किया है जिसे फ्रेड्स ऑफ जेएमएम का नाम दिया गया है।
पूर्व विधायक हुए शामिल
इसी संस्था के द्वारा दुबई में झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक कुणाल षांड़ंगी को आमंत्रित किया गया। झारखंड के विभिन्न जिलों से आकर संयुक्त अरब अमीरात के इन शहरों में बसे समर्थकों ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां मौजूद लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा गया। समर्थकों नें नई सरकार के गठन के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन को बधाई भी दिया।
बसता है मिनी झारखंड
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक कुणाल षांड़ंगी ने अपनी और झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से कार्यकर्ताओँ का धन्यवाद किया और कहा कि यहां दुबई में एक मिनी झारखंड बसता है। उन्होंने वहां मौजूद तमाम लोगों का इस आयोजन के लिए शुक्रिया अदा की।
निवेश को मिलेगा बढ़ावा
फ्रेंड्स ऑफ जेएमएम से जुड़े वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भुवनेश्वर की तर्ज पर अगर रांची से दुबई के लिए भी सीधी फ्लाईट की व्यवस्था कर दी जाए तो यहां के लोग झारखंड में निवेश करेंगे जिससे रोजगार का सृजन होगा।
अभिषेक सुमन की रिपोर्ट