Jharkhand News: झारखंड में कांग्रेस ने तैयार किया पांच साल का प्लान,कार्यकर्ताओं के बीच किया गया अगले सौ दिनों के काम का आवंटन

Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी पादाधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें अगले सौ दिनों में होने वाले कार्यों का आवंटन कर दिया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: झारखंड में कांग्रेस ने तैयार किया पांच साल क
कांग्रेस ने तैयार किया पांच साल का प्लान- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के.राजू इन दिनों झारखंड के दौरे पर हैं। इस दौरे पर उन्होंने झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उनसे अहम सुझाव मांगे और नए दायित्व भी दिए।

अगले पांच साल के काम का तैयार किया गया प्लान

प्रदेश प्रभारी के. राजू ने अपने कार्यकर्ताओं को अगले सौ दिनों में होने वाले कार्यों का आवंटन भी किया है। साथ ही साथ पूरे प्रदेश में कांग्रेस अगले पांच सालों में कांग्रेस किन-किन कार्यों पर उनकी प्राथमिकता होगी, इसका भी रोडमैप तैयार किया गया है।

NIHER

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को करना पड़ेगा आवेदन

उन्होंने कहा कि इसके लिए तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओँ को प्रदेश कमेटी में अपनी दावेदारी के लिए आवेदन करना पड़ेगा। इनके द्वारा किए गए आवेदन के आधार पर एक कमिटी का गठन किया जाएगा और सभी कार्यकर्तोओँ को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करा दिया जाएगा।

Nsmch

एप के जरिए जुड़े रहेंगे सभी कार्यकर्ता

के. राजू ने बताया कि हमने कार्यकर्ताओँ और पार्टी पदाधिकारियों से सीधे संपर्क साधने के लिए एक एप भी तैयार करवाने का फैसला लिया है। इस एप को अप्रैल माह के अंत तक सभी कार्यकर्ताओं के मोबाईल में इंस्टाल करा दिया जाएगा। इस एप के माध्यम से कार्यकर्ता सीधे अपने सीनियर से बात कर सकेंगे। साथ ही साथ इस एप के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी भी शेयर की जाएगी।